Shikhar Pahariya: जाह्नवी को डेट करने वाले शिखर का है इस नेता से कनेक्शन, राहुल संग उड़ी थी शादी की अफवाह
Shikhar Pahariya: बॉलीवुड सुंदरी जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने पर्सनल रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं, कहा जा रहा है कि वो और बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं, हालांकि दोनों के रिलेशनशिप को लेकर दोनों की फैमिली की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन हाल ही में जाह्नवी कपूर की एक टी-शर्ट वाली फोटो वायरल हुई थी, जिसमें लिखा था 'अगर मैं खो जाऊं, तो प्लीज मुझे शिखर पहाड़िया के पास वापस पहुंचा दें।'
जिससे सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि जाह्नवी कपूर ने अपना रिश्ता कन्फर्म कर दिया है। आपको बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। शिखर पहाड़िया के माता-पिता का नाम संजय पहाड़िया और स्मृति शिंदे है।

सुशील कुमार शिंदे की तीन बेटी हैं, स्मृति शिंदे, प्रीति शिंदे और प्रणीति शिंदे। स्मृति शिंदे एक मीडिया एंटरप्रेन्योर हैं और 'सोबो फिल्म्स' की को-फाउंडर हैं। तो वहीं प्रणीति शिंदे सोलापुर से सांसद है और अपनी खूबसूरती की वजह से हमेशा चर्चा में भी रहती हैं, वो रिश्ते में शिखर पहाड़िया की 'मौसी' हैं।
राहुल गांधी के साथ उड़ी थी प्रणिति शिंदे की शादी की खबर
वैसे एक खास बात आपको बताते हैं सोशल मीडिया पर साल 2024 में एक जबरदस्त अफवाह फैली थी कि उनकी और राहुल गांधी की शादी होने वाली है,चर्चा इतनी जबरदस्त थी कि सुशील कुमार शिंदे को इस बारे में सफाई देनी पड़ी थी कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है, ये गलत खबर है।

कौन हैं प्रणीति शिंदे?
9 दिसंबर 1980 को जन्मी प्रणिति शिंदे महाराष्ट्र की राजनीति का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की, इसके बाद St. Xavier's College, Mumbai से स्नातक और Government Law College, Mumbai से कानून की पढ़ाई की। राजनीति में आने से पहले वे सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रहीं।

सोलापुर जीतकर पहुंची संसद
प्रणिति शिंदे ने 2009 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की , वर्ष 2021 में उन्हें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सोलापुर से सीट से जीत हासिल कर संसद में प्रवेश किया। वे महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर मुखरता से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं।

शिखर पहाड़िया का परिचय एक नजर में
- पिता: संजय पहाड़िया
- माता: स्मृति शिंदे
- नाना: सुशील कुमार शिंदे
- भाई: वीर पहाड़िया
- पेशा: उद्यमी, निवेशक और पोलो खिलाड़ी














Click it and Unblock the Notifications