वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड में किस नंबर की जर्सी पहनेंगे? 2 दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों के पास भी था यही नंबर

Vaibhav Sooryavanshi Jersey Number: श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई-सीरीज के फाइनल में महज 29 गेंदों पर 94 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले भारत के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे सीनियर भारतीय क्रिकेट टीम की आधिकारिक नीली जर्सी मिलने के बाद भावुक हो गए।

आमतौर पर मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वैभव इस बेहद खास और ऐतिहासिक पल के दौरान अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। जब टीम मैनेजमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके नाम और पसंदीदा नंबर वाली प्रतिष्ठित सीनियर जर्सी उनके हाथों में सौंपी, तो वह इमोशनल हो गए।

Vaibhav Sooryavanshi Jersey Number

वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह टीम इंडिया की जर्सी अनबॉक्स करते हुए दिखाई देते हैं। जर्सी को देखते ही उनकी आंखों के चमक दिखाई देती है। वैभव सूर्यवंशी ने इस पल को एक सपना सच होने जैसा बताया लेकिन सबसे खास चीज इस जर्सी का नंबर है।

वैभव सूर्यवंशी का जर्सी नंबर (Vaibhav Sooryavanshi Jersey Number)

वैभव सूर्यवंशी की जर्सी का नंबर 03 रखा गया है, यह भी चर्चा का विषय है क्योंकि इसी नंबर की जर्सी पहले भी टीम इंडिया के कुछ प्लेयर्स पहन चुके हैं। उन प्लेयर्स के रिटायर होने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी को वह नंबर मिला है। यह सामने नहीं आया है कि सूर्यवंशी ने खुद बीसीसीआई से यह नंबर मांगा है या नहीं।

किन दो प्लेयर्स ने पहना था यह नंबर (Vaibhav Sooryavanshi Jersey Number)

सूर्यवंशी के लिए यह लकी नंबर साबित हो सकता है क्योंकि उनसे पहले हरभजन सिंह और सुरेश रैना जैसे धाकड़ प्लेयर्स के पास नंबर 3 था। दोनों का करियर टीम इंडिया के लिए बेहतरीन रहा है और वर्ल्ड कप विनर भी रहे हैं। ऐसे में यह तो कह सकते हैं कि यह नंबर बेहद प्रभावशाली है।

आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी की जर्सी का नंबर क्या?

गौरतलब है कि आईपीएल में भी वैभव सूर्यवंशी की जर्सी का नंबर 03 ही है। इस नंबर के साथ उन्होंने अपने बल्ले से तहलका मचाने का काम किया है और अब सीनियर टीम में भी उनसे धमाके की उम्मीद की जा रही है।

टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनते ही भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, पहली बार छलक पड़े आंसू, वीडियो ने फैंस को रुलाया
टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनते ही भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, पहली बार छलक पड़े आंसू, वीडियो ने फैंस को रुलाया
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+