कौन हैं भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप की होने वाली वाइफ अक्षिता राज? बनारस में होगी शादी
Akash Deep Wife: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए और धाकड़ तेज गेंदबाज आकाश दीप सिंह अपने जीवन की एक बेहद खूबसूरत और नई पारी की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस स्टार पेसर की शादी कल यानी 24 जून 2026 को धूमधाम से होने जा रही है।
आकाश दीप सिंह की शादी की सभी पारंपरिक और मुख्य रस्में बिहार के रोहतास जिले के बद्दी गांव में हुईं। भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त होने के कारण आकाशदीप और उनके परिवार ने इस पवित्र नगरी को अपने जीवन के सात फेरे लेने के लिए चुना है। अक्सर आकाश दीप बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए वाराणसी जाते रहते हैं।

कौन हैं आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज?
क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े बल्लेबाजों के स्टंप्स उखाड़ने वाले आकाश दीप सिंह जिस खूबसूरत दुल्हनिया के सामने क्लीन बोल्ड होने जा रहे हैं, उनका नाम अक्षिता राज है। अक्षिता राज मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले से ही ताल्लुक रखती हैं, जिनका पैतृक गांव मानिकपुर है।
अक्षिता राज के पिता का नाम अमित कुमार सिंह और माता का नाम रेणू सिंह है, जिन्होंने दोनों परिवारों की आपसी सहमति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस रिश्ते को तय किया था। बताया जा रहा है कि अक्षिता ने एमसीए किया है लेकिन कहीं से पुष्टि नहीं हो पाई है।
गांव बद्दी से लेकर वाराणसी तक शादी के जश्न का माहौल
आकाश दीप सिंह के पैतृक गांव रोहतास के बड्डी में 22 जून को तिलक की रस्म बेहद धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी। इसके बाद हल्दी और मेहंदी की रस्में भी पूरी की जा चुकी हैं और अब पूरा परिवार शादी के मुख्य समारोह के लिए वाराणसी में दिखाई देने वाला है।
आकाश दीप की कितनी है नेटवर्थ?
आकाश दीप की नेटवर्थ का सटीक आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2026 तक उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 10 करोड़ से 15 करोड़ के बीच मानी जाती है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा स्रोत क्रिकेट है, जिसमें BCCI का ग्रेड C सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (1 करोड़ सालाना), टेस्ट मैच फीस, घरेलू क्रिकेट से मिलने वाली राशि और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट शामिल हैं।
आईपीएल 2025 में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 करोड़ में खरीदा था, जबकि आईपीएल 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 1 करोड़ में अपने साथ शामिल किया था। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य व्यावसायिक साझेदारियों से भी उनकी आय होती है, जिससे उनकी कुल संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications