Janhvi Kapoor: EX CM की बहू बनने जा रही हैं श्रीदेवी की बेटी! कौन हैं Shikhar Pahariya?
Shikhar Pahariya: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर लंबे वक्त से शिखर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं, हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है कि 'अगर मैं खो जाऊं, तो प्लीज मुझे शिखर पहाड़िया के पास वापस पहुंचा दें।' जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया कि जाहन्वी और शिखर का रिश्ता अब पक्का हो गया है।
जाह्नवी कपूर का अपने प्यार को प्रदर्शित करने का यह मजाकिया और मासूम अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। अभिनेत्री के इस अंदाज को देखकर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई फैंस ने दोनों के क्यूट रिलेशनशिप की तारीफ की है तो वहीं कुछ लोग शादी की डेट भी पूछ रहे हैं।

एक प्रशंसक ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'यह प्यार जताने का बेहद खूबसूरत और नया तरीका है', वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएं तो अच्छा होगा।'
'शिखू' नाम का पेंडेंट पहना था
वैसे यह पहला मौका नहीं है जब जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के लिए अपना प्यार इस तरह सरेआम दिखाया हो। इससे पहले भी वह एक बड़े फिल्म इवेंट के दौरान अपने गले में 'शिखू' नाम का कस्टमाइज्ड पेंडेंट पहने हुए नजर आई थीं। उस समय भी इस पेंडेंट की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं ।
कौन हैं शिखर पहाड़िया?
शिखर पहाड़िया के बारे में जो लोग अधिक नहीं जानते, उन्हें बता दें कि शिखर पहाड़िया एक भारतीय बिजनेसमैन और पोलो खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 3 अप्रैल 1997 को मुंबई में हुआ था। वे भारत के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशीलकुमार शिंदे के नाती हैं। शिखर पहाड़िया के माता-पिता का नाम संजय पहाड़िया (पिता) और स्मृति शिंदे (माता) है, उनके भाई वीर पहाड़िया बॉलीवुड अभिनेता हैं।

शिखर पहाड़िया मेरा सपोर्ट सिस्टम है: जाह्नवी कपूर
हाल के इंटरव्यू में जाह्नवी ने शिखर को अपना "सेफ स्पेस" और "सपोर्ट सिस्टम" बताया। उन्होंने कहा था कि शिखर के साथ उन्हें जज किए जाने का डर नहीं लगता और वे उनके जीवन के सबसे करीबी लोगों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच कॉलेज के दिनों से ही दोस्ती थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। बीच में कुछ वक्त के लिए उनके अलग होने की खबरें भी आई थीं, लेकिन बाद में दोनों के बीच सब ठीक हो गया।
जाह्नवी कपूर कौन हैं?
जाह्नवी कपूर हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय युवा अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ था। वह दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। उनकी छोटी बहन खुशी भी अभिनेत्री हैं। जाह्नवी ने मुंबई के Ecole Mondiale World School में पढ़ाई की और बाद में अमेरिका के Lee Strasberg Theatre and Film Institute में अभिनय का प्रशिक्षण लिया।

फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया
जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और उन्हें एक नई स्टार के रूप में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, रूही, गुड लक जेरी, मिली, बवाल का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।














Click it and Unblock the Notifications