Fathers Day 2026: क्या महेश भट्ट ने अपनाया इस्लाम? बेटी पूजा ने बताया पापा की शादी का सच, पहली पत्नी कौन?

Fathers Day 2026: आज पूरी दुनिया 'फादर्स डे' मना रही है, लोगों के स्टेटस और सोशल मीडिया पर इससे संबंधित मैसेज और वीडियो वायरल हो रहे हैं, इस खास दिन पर आपको बताते हैं उस फादर के बारे में, जिनकी असल जिंदगी पर बहुत सारे सवाल उठते आए हैं, जी हां आपने सही समझा , हम यहां पर बात कर रहे हैं मशहूर फिल्ममेकर-राईटर महेश भट्ट की, जिनकी निजी जिंदगी सवालों के घेरे में रही है।

महेश भट्ट ने दो शादियां की है और उनके चार बच्चे हैं, पहली शादी से उन्हें दो बच्चे ( पूजा भट्ट, राहुल भट्ट) और दूसरी शादी से दो बेटियां ( आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट) हैं। इसके अलावा उनका रिश्ता बीते जमाने की ग्लैमरस अभिनेत्री परवीन बॉबी (अब दुनिया में नहीं) से भी रहा, जिसके लिए उन्हें कुछ लोग आज भी आलोचना करते हैं, हालांकि भट्ट ने कभी भी अपने रिश्तों पर खुलकर बात नहीं की लेकिन उन्हीं की तरह बिंदास उनकी बेटी पूजा भट्ट ने खुलकर उनके प्रेम और धर्म पर बातें की हैं।

Fathers Day 2026

क्या महेश भट्ट ने अपनाया इस्लाम? बेटी पूजा ने बताया सच

विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू के दौरान पूजा भट्ट से पूछा गया कि 'क्या महेश भट्ट ने इस्लाम अपनाया? तो इस पर पूजा ने कहा कि 'उनके पिता ने साल 1986 में सोनी राजदान से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया था। इस बड़े फैसले के पीछे कोई धार्मिक कट्टरता नहीं, बल्कि अपनी पहली पत्नी यानी पूजा की मां किरण भट्ट के प्रति उनका गहरा सम्मान और स्नेह था, वो नए घर बसाने के चक्कर में अपना पुराना घर तोड़ना नहीं चाहते थे, उनकी लाइउ सोनी राजदान आ तो गई थीं लेकिन वो मेरी मां को कभी छोड़ नहीं सकते थे इसलिए उन्होंने ये कदम उठाया।'

Fathers Day 2026

'महेश भट्ट ने पहली पत्नी किरण भट्ट को तलाक नहीं दिया'

पूजा ने बताया कि 'महेश भट्ट अपनी पहली पत्नी किरण भट्ट को कभी तलाक नहीं देना चाहते थे। कानूनन पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी संभव नहीं थी, इसलिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया ताकि वह बिना तलाक दिए सोनी राजदान को भी अपनी पत्नी का दर्जा दे सकें। पूजा के अनुसार, उनके पिता ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ा और दोनों ही परिवारों की खुशियों का ख्याल रखा।'

pooja bhatt

पूजा भट्ट की मां कौन?

पूजा भट्ट की मां किरण भट्ट जिनका असली नाम Lorraine Bright था, वह महेश भट्ट की पहली पत्नी हैं। लॉरेन और महेश भट्ट स्कूली दिनों से साथ थे,बड़े होने के साथ-साथ दोनों के बीच प्रेम बढ़ता ही चला गया और इसलिए कॉलेज के तुरंत बाद महेश भट्ट ने 20 साल की लॉरेन से शादी कर ली थी। कहते हैं फिल्म 'आशिकी', महेश भट्ट और लॉरेन की ही प्रेम कहानी से प्रेरित थी। महेश भट्ट की लाइफ स्मूथ चल रही थी लेकिन तब ही उनकी जिंदगी में एंट्री हुई परवीन बॉबी की, जिसने उनके घर में तूफान पैदा कर दिया।

महेश भट्ट ने परवीन बॉबी शादी नहीं की

लेकिन अब इस वक्त का तकाजा कहें या कुछ और महेश भट्ट ने परवीन बॉबी शादी नहीं की और ना ही किरण भट्ट को तलाक दिया। परवीन से ब्रेकअप के बाद महेश भट्ट वापस अपने बच्चों को पास आ गए लेकिन कहते हैं कि उनके और किरण के बीच फिर पति-पत्नी वाली बात रही नहीं।

Fathers Day 2026

साल 1986 में महेश भट्ट ने की सोनी राजदान से शादी

इसके बाद उनकी जिंदगी में सोनी राजदान आईं, दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी और साल 1986 में दोनों ने शादी कर ली लेकिन महेश का तलाक तो हुआ नहीं इसलिए महेश भट्ट ने अपनी मां शिरीन मोहम्मद के धर्म को मानते हुए अशरफ भट्ट के रूप में सोनी राजदान से निकाह किया।

Fathers Day 2026

महेश भट्ट के पिता गुजराती पंडित, मां थीं मुस्लिम

महेश भट्ट के पिता का नाम नानाभाई भट्ट था, जो कि गुजराती थे और उनकी मां का नाम शिरीन मोहम्मद था, लेकिन धर्म के कारण दोनों की शादी कभी हुई नहीं थी। फिल्म 'जख्म' उनकी ही कहानी थी। साल 2003 में 66 वर्ष की अवस्था में किरण भट्ट दुनिया को अलविदा कह दिया, इतनी नामी फिल्मी हस्ती की पत्नी होने के बावजूद किरण भट्ट हमेशा लाइम लाइट से दूर रहीं इसलिए उनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

यह पढ़ें: Pooja Bhatt: 'बच्चा नहीं चाहती थी', 12 साल बाद पूजा भट्ट ने तोड़ी तलाक पर चुप्पी, कौन था पति?
यह पढ़ें: Pooja Bhatt: 'बच्चा नहीं चाहती थी', 12 साल बाद पूजा भट्ट ने तोड़ी तलाक पर चुप्पी, कौन था पति?
यह पढ़ें: Shikhar Pahariya: जाह्नवी को डेट करने वाले शिखर का है इस नेता से कनेक्शन, राहुल संग उड़ी थी शादी की अफवाह
यह पढ़ें: Shikhar Pahariya: जाह्नवी को डेट करने वाले शिखर का है इस नेता से कनेक्शन, राहुल संग उड़ी थी शादी की अफवाह
यह पढ़ें: Janhvi Kapoor: EX CM की बहू बनने जा रही हैं श्रीदेवी की बेटी! कौन हैं Shikhar Pahariya?
यह पढ़ें: Janhvi Kapoor: EX CM की बहू बनने जा रही हैं श्रीदेवी की बेटी! कौन हैं Shikhar Pahariya?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+