लिवइन में खाया धोखा, तलाकशुदा से गुपचुप रचाई शादी, झेला दो मिसकैरेज, फिर भी दूसरी शादी को रेडी Mahima Chaudhry
Mahima Chaudhry : 52 साल की 'परदेस गर्ल' महिमा चौधरी इन दिनों 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में महिमा अपने से उम्र में 10 साल बड़े दिग्गज एक्टर संजय मिश्रा के साथ नजर आई हैं। यह एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धांत राज सिंह ने किया है और यह 19 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे काफी सकारात्नक Review मिला है।
फिल्म का जब पहला टीजर सामने आया था तो सभी को झटका लगा था कि महिमा ने दूसरी शादी कर ली लेकिन बाद में पता चला कि महिमा का 'ब्राइडल लुक' फिल्म का हिस्सा है, हालांकि इस फिल्म को करने के बाद महिमा के मन में सही में दोबारा से शादी करने की चाहत जागी है।

जिसका जिक्र उन्होंने हाल ही के एक इंटरव्यू में किया भी है। नवभारत टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'शादी एक खूबसूरत साथ है, जिसे दो लोग मिलाकर निभाते हैं और अपनी दुनिया बसाते हैं।'
'मम्मी-पापा के बीच प्यार देखा' (Mahima Chaudhry Second Marriage)
'मैंने बचपन से अपने मम्मी-पापा के बीच प्यार, समर्पण और विश्वास देखा था इसलिए कभी तलाक के बारे में सोच भी नहीं सकती थी, जब सुनती थी कि किसी का तलाक हो गया है तो मन में विचार आता है कि आखिर कैसे कोई दो लोग एकदम से अलग हो जाते हैं लेकिन जब खुद पर बीती तो पता चला कि ये सब कैसे होता है?'

'मैं अभी मैरिज कर सकती हूं, मेरा तलाक पेडिंग है'
'मैं और मेरे पति अलग हो गए लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि शादी गलत हो गई , मैं इस पर भरोसा करती हूं, 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का ट्रेलर देखकर जिस तरह से लोगों ने प्रतिक्रिया दी है उससे देखकर लग रहा है कि मैं अभी मैरिज कर सकती हूं, मेरा तलाक पेडिंग है, जैसे क्लीयर होगा, मैं इस बारे में बेटी से बात करूंगी और सीरयसली सोचूंगी। '
Mahima Chaudhry का असली नाम रितु चौधरी
खूबसूरती, दमदार अभिनय के लिए लोकप्रिय महिमा चौधरी का जन्म 13 सितंबर 1973 को दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनका असली नाम रितु चौधरी है। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की।

फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड जीता
महिमा को असली पहचान साल 1997 में आई फिल्म 'परदेस' से मिली, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आईं। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने 'दाग: द फायर', 'धड़कन', 'कुरुक्षेत्र', 'दिल है तुम्हारा' जैसी कई फिल्मों में काम किया।
Mahima Chaudhry का अफेयर लिएंडर पेस से शुरू हुआ
करियर के पीक पर महिमा का अफेयर लिएंडर पेस से शुरू हुआ, कहा जाता है कि दोनों लिवइन रिलेशन में भी थे लेकिन पेस शादी नहीं करना चाहते थे इसलिए ब्रेकअप हुआ। इसके बाद महिमा ने अचानक से साल 2006 में 33 की उम्र में बॉबी से शादी करके सबको चौंका दिया। इस शादी से इन्हें एक बेटी भी हुई लेकिन कुछ समय बाद इनके रिश्ते में भी दिक्कतें आने लगी और फिर खबर आई कि साल 2011 में दोनों अलग हो गए।
आर्किटेक बॉबी मुखर्जी से अचानक रचाई थी शादी
मालूम हो कि कोलकाता के आर्किटेक बॉबी मुखर्जी की महिमा से दूसरी शादी थी। मात्र 5 साल की शादी में महिमा ने काफी कुछ झेल लिया । इस दौरान उनके दो मिसकैरेज भी हुए जिसका दर्द उनके दिल में आज भी जिंदा है तो वहीं सिंगल पैरेंट बनकर महिमा ने अपनी बेटी की परवरिश अकेले ही की और इस दौरान उन्होंने काफी आर्थिक कष्ट भी झेला। आर्किटेक बॉबी मुखर्जी के मुंबई, दिल्ली और मिलान में ऑफिस हैं और वो विदेश में ही रहते हैं।

'चेहरे पर 67 कांच के टुकड़े घुस गए'
इसके बावजूद वो आगे बढ़ती गईं लेकिन 1999 में उन्हें तगड़ा झटका तब लगा जब उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया और उनके चेहरे पर 67 कांच के टुकड़े घुस गए जिसके बाद उन्हें बहुत सारी फिल्मों से हाथ धोना पड़ा। वो आर्थिक कष्ट में आ गई थीं , जीवन के इस कठिन पड़ाव को भी महिमा ने हंसते-हसंते क्रास कर लिया लेकिन जब उन्हें पता चला कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है तो वो अंदर से हिल गईं। लेकिन इसके बावजूद वो बो बिना निराशा के इस बीमारी का सामना किया और आज वो इस रोग से मुक्ति पा चुकी हैं।
-
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'मैं अपना चेहरा नहीं दिखा सकती', तालाक पर जश्न मनाने वाली मेरठ की प्रणिता बुरी तरह टूटी, डिप्रेशन में पहुंची












Click it and Unblock the Notifications