Love Story: इस खूबसूरत नेता की हुई है शाही घराने में शादी, MMS के चलते बेटी का हुआ करियर तबाह
Moon Moon Sen Love Story: राजनेताओं की प्रेम कहानी में हम आज बात करेंगे उस खूबसूरत हसीना की जो मशहूर अभिनेत्री की बेटी और राजसी घराने की बहू है और जिसने मां बनने के बाद ग्लैमर वर्ल्ड में अपना सिक्का जमाया और उनके हुस्न की तारीफ करते लोग आज भी नहीं थकते हैं, जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं ग्लैमरस अभिनेत्री मुनमुन सेन की, जिन्होंने हिंदी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और गुजराती फिल्मों में काम किया।
वो 2014 से 2019 तक बांकुरा निर्वाचन क्षेत्र से 16 वीं लोकसभा में संसद सदस्य भी रह चुकी हैं। अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा सेन की खूबसूरत बेटी को बचपन से ही एक्टिंग और डासिंग का शौक था।

लेकिन उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वो एक्ट्रेस बनें। दरअसल उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया था इसलिए वो नहीं चाहती थीं कि उनके बेटी को भी वो सब सहना पड़े जो कि उन्होंने सहा था,हालांकि मुनमुन सेन का बचपन बहुत रॉयल बीता था।
त्रिपुरा के महाराजा के दीवान थे Moon Moon Sen
उनके पिता, जो बल्लीगंज प्लेस में रहते थे, कोलकाता के सबसे अमीर बिज़नेसमैन में से एक, आदिनाथ सेन के बेटे थे। उनके परदादा दीनानाथ सेन त्रिपुरा के महाराजा के दीवान थे। उन्होंने लोरेटो कॉन्वेंट, शिलांग और लोरेटो हाउस, कलकत्ता में पढ़ाई की। उन्होंने सोमरविले कॉलेज, ऑक्सफ़ोर्ड से ग्रेजुएशन किया और जादवपुर यूनिवर्सिटी, कलकत्ता से कम्पेरेटिव लिटरेचर में मास्टर डिग्री हासिल की।

शाही परिवार में हुई है Moon Moon Sen की शादी
मुनमुन सेन ने 1978 में त्रिपुरा के पुराने शाही परिवार के वंशज भरत देव वर्मा से शादी की, उनकी सास इला देवी, कूच बिहार की राजकुमारी इंदिरा राजे की बेटी और जयपुर की महारानी गायत्री देवी की बड़ी बहन थीं। इस शादी से मुनमुन सेन को दो पुत्रियां हुईं -रिया सेन और राइमा सेन।
Moon Moon Sen हॉट अभिनेत्री बन गईं
शादी के बाद उनके पति को मुनमुन सेन के एक्टिंग के शौक के बारे पता चला तो उन्होंने उन्हें फिल्मों में काम करने की इजाजत दी, हालांकि ये आसान नहीं था लेकिन फिर भी मुनमुन सेन ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया और पहली ही फिल्म में उन्होंने सफलता और ग्लैमर के ऐसे झंडे गाड़े जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और देखते ही देखते वो हॉट अभिनेत्री बन गईं । हालांकि उन्हें बॉलीवुड में उनकी सक्सेस नहीं मिली लेकिन वो बंगाली फिल्मों में काफी सफल रहीं।

मार्च 2014 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं Moon Moon Sen
अभिनय के बाद मुनमुन सेन ने राजनीति में कदम रखा, वह मार्च 2014 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं और 2014 के लोकसभा चुनावों में बांकुरा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की, जहां उन्होंने सीपीआई (एम) के नौ बार के सांसद, बसुदेब आचार्य को हराया, साल 2019 में, वह भाजपा के बाबुल सुप्रियो से आसनसोल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव हार गईं।

MMS के चलते बेटी का हुआ करियर तबाह
उनकी दोनों बेटिंयों भी फिल्म अभिनेत्री हैं, उन्होंने भी हिंदी सिनेमा काफी काम किया है। उनकी छोटी बेटी रिया सेन ने फिल्म 'स्टाइल' से बॉलीवुड में धमाकेदार शुरूआत की थी और कुछ अच्छी फिल्में भी की थीं लेकिन साल 2005 में रिया और उनके बॉयफ्रेंड अश्मित पटेल का एक कथित एमएमएस क्लिप वायरल हुआ जिसके कारण रिया की काफी बदनामी हुई और वो फिल्मों से दूर हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications