Rakhi Sawant: 'मेरी Kiss के बाद मीका सुरीला हो गया', राखी ने दिया विवादित बयान, याद कराया 20 साल पुराना कांड
Rakhi Sawant: राखी सावंत हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का वह नाम हैं, जो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी बेबाकी, डांस, ड्रामा, कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से राखी सावंत को लोग ड्रामा क्वीन', 'कंट्रोवर्सी क्वीन' और 'एंटरटेनमेंट की फैक्ट्री' तक कह देते हैं, हाल ही में उन्होंने पारस छाबड़ा के पोडकॉस्ट में कुछ ऐसा कहा, जिससे सुनने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी और साथ ही आप पेट पकड़कर हंसने को मजबूर भी हो जाएंगे।
दरअसल शो में राखी करीब 20 साल पहले हुए 'किस कांड' के बारे में चर्चा की। उन्होंने सिंगर मीका सिंह के बारे में बात करते हुए कहा कि 'मुझे किस करने के बाद ही उसकी आवाज सुरीली हो गई है, वरना पहले वो कैसे गला फाड़कर गाना गाता था, मीका पाजी मुझे माफ करना लेकिन मैं क्या ही कहूं, सच्चाई यही है।'

'इसके बाद राखी ने मीका सिंह के गाने की नकल भी की। उन्होंने कहा कि हमारा 'किस विवाद' 20 साल तक चला लेकिन अब हम मित्र बन गए हैं। वो सलमान-शाहरुख को घड़ी बांटता है, जिससे कि वो उन्हें अपनी फिल्मों में गाना गाने का मौका दे, दूसरे शब्दों में कहे तो वो फिल्मस्टार्स को मक्खन लगाता है।'
मीका सिंह ने Rakhi Sawant को जबरन किस किया था
आपको बता दें कि आज से करीब 20 साल पहले मीका सिंह ने अपनी बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को जबरन किस कर लिया था। जिसके बाद काफी बवाल मचा था। उस पार्टी की क्लिप और वीडियो काफी वायरल हुए थे और मामला कोर्ट में पहुंच गया था। राखी ने हर मंच से मीका को माफी मांगने के लिए कहा था, मामला कोर्ट में पहुंच गया था।

हालांकि पहले तो मीका ने राखी की कोई बात नहीं मानी लेकिन फिर धीरे-धीरे ये विवाद शांत हो गया और मीका खुद बाद के कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि 'राखी को किस करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी।' भले ही दोनों ने अपने-अपने केस वापस ले लिए लेकिन आज भी जब दोनों की बातें सामने आती हैं तो इनका 'किस कांड' जिंदा हो ही जाता है।
Rakhi Sawant ने याद दिलाया 'किस कांड'
गौरतलब है कि राखी सावंत का जन्म 25 नवंबर 1978 को मुंबई में हुआ था। उनका असली नाम नीरू भेड़ा है। एक साधारण परिवार से आने वाली राखी को बचपन से ही डांस और अभिनय में दिलचस्पी थी। राखी ने छोटे-छोटे डांस रोल, आइटम नंबर और स्टेज शो से शुरुआत की , उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए लेकिन उन्हें पहचान मिली रियलिटी शोज से।

'मैं एंटरटेनमेंट हूँ, और एंटरटेनमेंट ही मेरा काम है' (Rakhi Sawant)
राखी सावंत ने कई लोकप्रिय टीवी शो में हिस्सा लिया, जिसमें 'बिग बॉस' का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। इसके अलावा वो 'नच बलिए' , 'राखी का स्वयंवर', 'एंटरटेनमेंट की रात', 'कॉमेडी शो', 'डांस रियलिटी शो' में नजर आ चुकी हैं।

हर शो में राखी अपनी अलग ही एनर्जी लेकर आती हैं। वे कहती हैं-'मैं एंटरटेनमेंट हूँ, और एंटरटेनमेंट ही मेरा काम है' , फिलहाल एक बार फिर से उन्होंने मीका सिंह को छेड़ा है, देखते हैं मीका इस बार क्या प्रतिक्रिया देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications