Disha-Tiger Break UP: टाइगर से पहले 'कसौटी ...' के अनुराग को डेट कर चुकी हैं दिशा पाटनी!

मुंबई, 28 जुलाई। इन दिनों बॉलीवुड मे ब्रेकअप का दौर चल रहा है, शामिता-राकेश के बाद अब खबर है की बॉलीवुड के हॉट लवर्स कहे जाने वाले दिशा पाटनी और टाइगर श्राफ के रास्ते भी अलग हो गए हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी खुलकर अपने रिलेशन पर कोई बात नहीं की और ना ही पब्लिकली ये कहा कि वो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन पिछले 6 साल से दोनों जिस तरह से साथ दिखते थे उसकी वजह से दोनों को हॉट कपल कहा जाता था।

दिशा एकतरफा प्यार की शिकार!

दिशा एकतरफा प्यार की शिकार!

दोनों से जब भी अलग-अलग उनके रिलेशन के बारे में पूछा गया तो दोनों ही एक-दूसरे के नाम पर शर्माते नजर आए। इसलिए दोनों को रिश्ते को लोग शादी तक पहुंचता हुआ सोच रहे थे लेकिन अब खबर है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

टाइगर की ओर से केवल दोस्ती!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस रिलेशन में दिशा एकतरफा प्यार की शिकार बताई जा रही हैं, जबकि टाइगर की ओर से केवल ये दोस्ती ही थी, जिसे वो आगे नहीं ले जाना चाहते थे इसलिए उन्होंने रिलेशन को ब्रेक करने का फैसला कर लिया।

पार्थ समथान को भी किया डेट

पार्थ समथान को भी किया डेट

फिलहाल दोनों की ओर से इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है लेकिन ब्रेकअप की खबरों के कारण दिशा पाटनी और टाइगर दोनों ही इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

'गुगली हो गई'

आपको बता दें कि टाइगर से मिलने से पहले दिशा का नाम एक्टर पार्थ समथान के भी साथ जुड़ चुका है। साल 2016 में फिल्म 'गुगली हो गई' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले पार्थ आज टीवी के लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। उन्हें लोग एकता कपूर के लोकप्रिय शो 'कसौटी जिंदगी की' के अनुराग के रूप में पहचानते हैं।

Pantaloons फ्रेश फेस

Pantaloons फ्रेश फेस

पार्थ और दिशा की मुलाकात साल 2012 में Pantaloons फ्रेश फेस प्रतियोगिता में हुई थी। दोनों ने इसमें भाग लिया था। इसी दौरान दोनों मिले थे।

दोनों ने अपने रिश्ते का सच सबको नहीं बताया

फिर जान-पहचान बढ़ी और फिर दोनों की दोस्ती हो गई, कुछ वक्त तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया लेकिन उस वक्त दोनों ही इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे इसलिए दोनों ने अपने रिश्ते का सच सबको नहीं बताया।

करियर के चक्कर में दोनों के बीच दूरियां आ गईं

करियर के चक्कर में दोनों के बीच दूरियां आ गईं

लेकिन कहा जाता है कि करियर के चक्कर में दोनों के बीच दूरियां आ गईं, जिसके चलते दोनों अलग हो गए और इसके बाद दिशा के जिंदगी में टाइगर की एंट्री हुई।

तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड में सफलता ना मिलने पर पार्थ ने टीवी की ओर रूख किया और वो टीवी का बड़ा नाम बन गए। उनका नाम उनकी कोस्टार्स नीति टेलर और एरिडा फर्नाडीज के साथ भी जोड़ा गया लेकिन पार्थ ने हमेशा कहा कि वो सिंगल हैं और जिस दिन उनकी लाइफ में कोई आएगा वो खुद ही पूरी दुनिया को बताएंगे, फिलहाल अभी वो अपने नए प्रोजेक्ट में बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+