'अश्लील कपड़े पहन कर...' जब जोगन बनीं शिल्पी राघवानी का 'बोल बम बोला' डांस देखकर यूजर्स को आया गुस्सा
शिल्पी राघवानी ने हाल ही में एक और डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे जोगन के लिबास में नजर आईं। शिल्पी का ये लिबास और डांस देखकर फैंस भड़क उठे।
मुंबई, 12 जुलाई: भोजपुरी एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी के लाखों फैंस हैं। एक्ट्रेस टिकटॉक स्टार भी हैं और सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। शिल्पी अकसर अपने फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनके डांस वीडियोज शेयर होने के चंद मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक और डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे जोगन के लिबास में नजर आईं। शिल्पी का ये लिबास और डांस दोनों ही फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस एक्ट्रेस के इस वीडियो की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

जोगन बनीं शिल्पी
शिल्पी राघवानी ने अपना ये कातिलाना डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक्ट्रेस शिव की भक्ति में लीन होकर डांस कर रही हैं और जोगन के लिबास में काफी प्यारी लग रही हैं। शिल्पी ने खेसारी लाल यादव के 'बोल बम हरमूनिया' गाने पर जबरदस्त डांस किया है। एक्ट्रेस अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
लिबास देखकर भड़के यूजर्स
शिल्पी का डांस देखकर एक तरफ फैंस तारीफ कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स को गुस्सा भी आया। एक यूजर ने कहा कि 'तुम लोगों ने हमारे कल्चर को बर्बाद किया है। शर्म करो.. अश्लील कपड़े पहन कर भोले बाबा का अपमान कर रही हो.. शेम ऑन यू।'
तेजी से वायरल हुआ वीडियो
वहीं कुछ यूजर्स ने शिल्पी के डांस मूव्स को बेहतरीन बताया। इसमें एक्ट्रेस के जबरदस्त डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस दिख रहे हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
वायरल हुआ था गाने का पोस्टर
बताते चलें कि शिल्पी ने जिस गाने पर डांस किया है, वो खेसारी लाल यादव का है। गाना रिलीज होने से पहले इसका पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। ये गाना बालाजी रिकॉर्ड्स द्वारा निर्मित भक्ति गीत है। इस बीच खेसारी के फैन्स को जैसे ही पता चला तो वह इस गीत के पोस्टर धड़ाधड़ शेयर करने लगे।
ट्रेंड कर रहा गाना
इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। वीडियो का निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है। गाने के वीडियो को 6 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इसे 3 लाख के करीब लाइक्स भी मिल चुके हैं। यूट्यूब पर भी खेसारी का ये गाना खूब ट्रेंड कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications