Asha Bhosle Death Reason: आखिर किस वजह से हुआ आशा भोसले का निधन, 24 घंटों के अंदर हो गई दुखद मौत
Asha Bhosle Death: भारतीय संगीत जगत के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है। अपनी जादुई आवाज से सात दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 वर्षीय आशा ताई ने रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
आशा भोसले की मृत्यु की खबर से न केवल फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि देश-विदेश में फैले उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार शाम को उन्हें सीने में संक्रमण (Chest Infection) और अत्यधिक थकान की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Asha Bhosle Death Reason: किस वजह से गई आशा भोसले की जान?
92 वर्षीय आशा ताई ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें 11 अप्रैल को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, कुछ शुरुआती खबरों में कार्डियक अरेस्ट और फेफड़ों संबंधी जटिलताओं की बात कही गई थी, लेकिन परिवार ने संक्रमण की पुष्टि की थी। वो ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी।
उनके पुत्र आनंद भोसले ने इस दुखद समाचार की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे उनके आवास पर अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे और शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके जाने से न केवल बॉलीवुड बल्कि वैश्विक संगीत प्रेमियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
मात्र 10 साल की उम्र में शुरू हुआ आशा भोंसले का सफर
आशा भोसले का संगीत के साथ रिश्ता मात्र 10 साल की उम्र में शुरू हो गया था। उन्होंने 1943 में मराठी फिल्म माझा बाल के गीत "चला चला नव बाला" से अपने करियर की शुरुआत की। हिंदी सिनेमा में उनका प्रवेश 1948 की फिल्म चुनरिया के गाने "सावन आया" से हुआ।
हालांकि उस दौर में लता मंगेशकर, शमशाद बेगम और गीता दत्त जैसी गायिकाओं का दबदबा था, लेकिन 1957 की फिल्म नया दौर ने आशा जी के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। "मांग के साथ तुम्हारा" और "उड़ें जब जब जुल्फें तेरी" जैसे गानों ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।
ये भी पढ़ें: Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications