CM नीतीश कुमार को लेकर आम्रपाली दुबे का बड़ा बयान, हिजाब वाली महिला के लिए सरेआम कही ऐसी बात
Amrapali Dubey On Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े हालिया हिजाब विवाद पर अब भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
हिजाब विवाद पर आम्रपाली दुबे का रिएक्शन
पटना में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार के व्यवहार को लेकर मचे बवाल के बीच आम्रपाली दुबे ने खुलकर अपनी राय रखी और कहा कि हर व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे ने इस पूरे मामले पर संतुलित लेकिन स्पष्ट बयान दिया है।

नीतीश कुमार को लेकर आम्रपाली दुबे ने कही ऐसी बात
आम्रपाली दुबे ने कहा- मैं हमेशा ये मानती हूं कि किसी का पहनावा उसकी निजी पसंद होती है। कुछ जगहों की गरिमा जरूर होती है लेकिन किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो उस पर सटीक कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी के साथ अन्याय हुआ है तो उसे न्याय जरूर मिलना चाहिए और यही उम्मीद वह भी रखती हैं।
क्या है पूरा मामला? क्यों मचा हंगामा?
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आयुष डॉक्टरों को प्रमाण पत्र वितरित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक महिला डॉक्टर के चेहरे से हिजाब हटाने की कोशिश की थी। सीएम नीतीश कुमार ने इशारे से उसे हटाने के लिए कहा था।
-ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और देखते ही देखते विवाद गहराता चला गया। कई लोगों ने इसे निजी स्वतंत्रता और महिला सम्मान से जोड़कर देखा और मुख्यमंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाए। इस मुद्दे पर कई जानी-मानी हस्तियों ने भी नाराजगी जाहिर की है।
हिजाब विवाद पर लगातार बढ़ रही प्रतिक्रियाएं
इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर फिल्म और कला जगत तक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला तेज हो गया है। आम्रपाली दुबे का बयान इस मामले में एक अहम प्रतिक्रिया माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने इसे इंसान की भावनाओं और व्यक्तिगत पसंद से जोड़कर देखा है।
आम्रपाली दुबे के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे इन दिनों काफी बिजी चल रही हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट में कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं जिनमें 'गबरू', 'वीर योद्धा महाबली', 'आयी मिलन की रात', 'निरहुआ चलल ससुराल 3', 'नागिन 2' और 'टीवी वाली बीवी' है।
-इसके अलावा इसी महीने आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का नया विवाह गीत 'सेनुरवा महान' रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। ये गाना आम्रपाली दुबे के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स












Click it and Unblock the Notifications