Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Watch Video: 'अर्जुन रेड्डी' फेम एक्टर विजय ने निभाया Indian Idol 12 की शन्मुखप्रिया से किया वादा

मुंबई, 08 सितंबर। 'इंडियन आइडल 12' की कंटेस्टेंट रहीं शन्मुखप्रिया ग्रैंड फिनाले में ट्रॉफी तो नहीं जीत पाईं लेकिन उन्होंने अपनी गायिकी से फैंस का दिल जरूर जीत लिया। शन्मुखप्रिया की आवाज के दीवानों में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े सुपरस्टार्स का भी नाम शामिल है। 'अर्जुन रेड्डी' और 'नोटा' जैसी सुपरहिट फिल्मे कर चुके तेलुगु सुपरस्टार एक्टर विजय देवरकोंडा भी शन्मुखप्रिया के फैन है। विजय ने 'इंडियन आइडल 12' के ग्रैंड फिनाले में शन्मुखप्रिया से एक वादा किया था जिसे अब उन्होंने पूरा कर दिया है।

सुर्खियों में रहा इंडियन आइडल का सीजन 12

सुर्खियों में रहा इंडियन आइडल का सीजन 12

इंडियन आइडल का सीजन 12 काफी चर्चा में रहा, शो में आए गेस्ट हों या कंटेस्टेंट्स के बीच लव एंगल, कई मुद्दों को लेकर सिंगिंग रिएलिटी शो ने काफी सुर्खियां बंटोरी। इंडियन आइडल 12 इसलिए खास रहा क्योंकि टेलीविज के इतिहास में पहली बार किसी शो का ग्रैंड फिनाले लगातार 12 घंटे तक चला। शो में पनदीप राजन ने बाजी मारी जबकि शन्मुखप्रिया रनरअप रही थीं। ग्रैंड फिनाले में ही शन्मुखप्रिया अपने चहेते सुपरस्टार विजय देवरकोंडा से बात करने का मौका मिला।

विजय ने निभाया अपना वादा

विजय ने निभाया अपना वादा

दरअसल, विजय देवरकोंडा ने एक वीडियो मैसेज में शन्मुखप्रिया को सपोर्ट करते हुए कहा था, 'शन्मुखप्रिया तुम जैसे ही हैदराबाद आओ, मुझसे मिलो, तुम मेरी फिल्म में गाने वाली हो... ये हमारी डील है, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' एक तरफ जहां लोगों को कहते सुना जाता है कि सुपरस्टार लोग अपना वादा कभी नही निभाता वहीं, तेलुगु एक्टर विजय ने सभी को गलत साबित करते हुए शन्मुखप्रिया से किया अपना वादा निभाया है।

इस फिल्म के लिए शन्मुखप्रिया ने दी अपनी आवाज

इस फिल्म के लिए शन्मुखप्रिया ने दी अपनी आवाज

हाल ही में शन्मुखप्रिया और विजय की मुलाकात हुई है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। विजय देवरकोंडा ने अपनी पहली पैन-इंडिया फिल्म (अलग-अलग भाषाओं में डब की गई फिल्म) 'लाइगर' में शन्मुखप्रिया को गाने का मौका दिया है। विजय ने इस खुशखबरी का ऐलान अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर किया वहीं, शन्मुखप्रिया ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,

किसी के सपने को पूरे करने से ज्यादा खुशी किसी चीज में नहीं है, टीम लाइगर इस नन्ही रॉकस्टार का स्वागत करती है।

शन्मुखप्रिया को विजय ने दी दावत

शन्मुखप्रिया को विजय ने दी दावत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शन्मुखप्रिया ने विजय की फिल्म के लिए रिकॉर्डिंग पूरी कर ली है। अच्छी रिकॉर्डिंग होने के बाद विजय ने अपने घर पर शन्मुखप्रिया को दावत दी। सामने आए वीडियो में एक्टर वीजय और शन्मुखप्रिया एक साथ नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'लाइगर' कारण जौहर की प्रॉडक्शन कंपनी धर्मा के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में विजय के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में हैं।

यह भी पढ़ें: मोहम्मद दानिश ने इंडियन आइडल के विनर पवनदीप और अरुणिता को छोड़ा पीछे, मिली एक बड़ी कामयाबी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+