मोहम्मद दानिश ने इंडियन आइडल के विनर पवनदीप और अरुणिता को छोड़ा पीछे, मिली एक बड़ी कामयाबी
नई दिल्ली, 22 अगस्त: इंडियन आइडल का 12वां सीजन खत्म हो गया है, जहां सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए पवनदीप राजन ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। उनके साथ अरुणिता कांजीलाल रनरअप रहीं। इस बार पूरे सीजन में मोहम्मद दानिश का नाम भी खूब चर्चा में रहा। वो शो जीतने के दावेदारों में टॉप पर थे, लेकिन ग्रैंड फिनाले में उनको चौथा स्थान मिला। इसके बावजूद उनको बॉलीवुड में काम मिलना शुरू हो गया है। अब शो के विनर और रनरअप को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने एक बड़ा प्रोजेक्ट अपने नाम किया।

नया गाना हुआ रिलीज
शो जब चल रहा था तो ही जज हिमेश रेशमिया ने उन्हें बड़ा ब्रेक दिया था। साथ ही 'दगा' नाम का गाना रिकॉर्ड करवाया। वैसे लोगों को लग रहा था कि शो चल रहा है, इस वजह से हिमेश दानिश को ब्रेक दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने शो खत्म होने के बाद भी साथ नहीं छोड़ा। अब उन्हें एक और बड़ा मौका दिया है। जिसके तहत सुरूर 2021 एल्बम में उनका नया गाना 'तेरे प्यार में' रिलीज हुआ है। जिसको लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा।

छोटा भाई भी सिंगर
वैसे बहुत कम ही लोग जानते हैं कि मुजफ्फरनगर से आने वाले दानिश एक संगीत घराने से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में उनके साथ उनके भाई भी एक अच्छे सिंगर है। शो में जब बप्पी लहरी स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे थे, तो दानिश के छोटे भाई ताबिश भी वहां पर मौजूद थे। बाद में वो दोनों स्टेज पर भावुक हो गए। उसी दौरान दानिश ने बताया था कि उनके भाई भी अच्छे सिंगर हैं। इसके बाद जजों की रिक्वेस्ट पर ताबिश ने भी गाना गाकर सुनाया था।

रिजल्ट से खुश नहीं बहुत लोग
आपको बता दें कि इंडियन आइडल का 12वां सीजन शुरू से ही विवादों में रहा। जब शो में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार आए, तो उन्होंने मेकर्स पर कंटेस्टेंट्स की झूठी तारीफ करवाने का आरोप लगाया। इसके बाद ग्रैंड फिनाले तक कोई ना कोई विवाद लगा रहा। पवनदीप की जीत के बहुत से लोगों सोशल मीडिया पर इंडियन आइडल का विरोध कर रहे। उनका कहना है कि पवनदीप से ज्यादा अच्छे कंटेस्टेंट्स शो में थे, लेकिन जानबूझकर उन्हें विजेता बनाया गया।

पवनदीप की बदली किस्मत
आपको बता दें कि 'इंडियन आइडल 12' की ट्रॉफी जीतने के बाद पवनदीप राजन पर इनामों की जमकर बारिश हुई। उन्हें मेकर्स की तरफ से 25 लाख रुपये नकद और एक चमचमाती कार दी गई। इसके अलावा पवनदीप को एक एल्बम में गाने का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला। अब खबर आ रही है कि उन्होंने मुंबई में एक फ्लैट खरीद लिया है। ये फ्लैट उसी बिल्डिंग में है, जहां पर अरुणिता कांजीलाल का घर है।












Click it and Unblock the Notifications