कवर्धा में लकी ड्रॉ के जरिए होती है पुलिस जवानों की पोस्टिंग, लेकिन माननी पड़ती है, यह शर्त

छत्तीसगढ़ के पुलिस जवानों में अब पोस्टिंग और ट्रांसफर को लेकर डर खत्म हो रहा है। क्योंकि जवान अक्सर नक्सल प्रभावित इलाकों में पहली पोस्टिंग से बचते रहे हैं।

कवर्धा, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ के पुलिस जवानों में अब पोस्टिंग और ट्रांसफर को लेकर डर खत्म हो रहा है। क्योंकि जवान अक्सर नक्सल प्रभावित इलाकों में पहली पोस्टिंग से बचते रहे हैं। लेकिन कवर्धा जिले में पारदर्शिता लाने नव प्रशिक्षित महिला और पुरुष सिपाहियों की पोस्टिंग लकी ड्रॉ के जरिए की जा रही है। जिसमें जवान बड़े ही उत्साह से शामिल हो रहे हैं। कवर्धा में सिपाहियों की बुधवार को एक अनोखे तरीके से पोस्टिंग लिस्ट निकाली गई।

kawardha

एसपी ने कहा पर्ची निकालो तो चौके जवान
दरअसल कवर्धा जिले में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पुलिसकर्मियों ने अपने लिए चौकी व थाने का चयन लॉटरी निकाल कर किया। इसके लिए एसपी ऑफिस में बकायदा लकी ड्रॉ सिस्टम अपनाया गया। जिले में महिला व पुरुष जवानों ने अपनी ट्रेनिंग खत्म कर ली है। ट्रेनिंग के बाद पुलिस लाइन से ड्यूटी जॉइन करने के लिए पहुंचे जवानों को एसपी लाल उमेद सिंह ने एक एक पर्चियां उठाने के लिए कहीं तो जवान चौक गए। फिर धीरे से एसपी ने समझाया कि यह आपकी पोस्टिंग के लिए तैयार किया हुआ सिस्टम है। जिस जवान की पर्ची में जो थाना चौकी आएगी उसे वहां पोस्टिंग दे दी जाएगी।

kawardha-1

जब एसपी ने जवानों के समाने रखी शर्त
लेकिन इस प्रक्रिया के लिए एसपी ने एक शर्त भी रखी। एसपी लाल उमेंद सिंह ने सिपाहियों से कहा अगर पर्ची निकाली और उसमें लिखे चौकी व थाने जवान के स्थानीय निवास से संबंधित थाने हैं, तो जवान को दूसरी पर्ची निकालनी पड़ेगी। लेकिन इस बार यह नौबत नहीं आई। इस पहल से जवान उत्साहित दिखे। वहीं महिला आरक्षकों को नक्सल प्रभावित इलाकों में पोस्टिंग नही दी गई।

पारदर्शिता व जवानों को याद रहे पहली पोस्टिंग
एसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि पोस्टिंग लिस्ट में 11 पुलिसकर्मियों का नाम हैं। जवानों को एक-एक पर्ची निकालने के लिए कहा और पर्ची में लिखे स्थान पर उनकी पोस्टिंग दे दी गई। पोस्टिंग के लिए यह सिस्टम तैयार करने के पीछे उनका उद्देश्य था। कि जब जवान ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग में जाते हैं। वह पोस्टिंग उन्हें जीवन भर याद रहती है। वही उनके द्वारा चुने गए जगह पर ही पोस्टिंग देने से पूरी पारदर्शिता बनी रहेगी। जिससे किसी जवान के मन में कोई आशंका ना रहे। जवानों को अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+