मां के साथ फरियाद लेकर पहुंची थी थाने, हवलदार को सूझी आशिकी, किया गया लाइन अटैच
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पद्मनाभपुर पुलिस चौकी में मारपीट की घटना के बाद अपनी मां के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की फरियाद करने पहुंची 19 साल की युवती के साथ प्रधान आरक्षक ने आशिकी फरमाना शुरू कर दिया।
भिलाई,17 जून । बदमाशों से परेशान कोई महिला अपनी शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचती है। अब सोचिये अगर वही पुलिस खुद फरियादी को परेशान करने लगे, कोई क्या करे? कुछ ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में घटा है।

मां के साथ पहुंची थी थाने ,पुलिस वाले ने नंबर
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले की पद्मनाभपुर पुलिस चौकी में मारपीट की घटना के बाद अपनी मां के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की फरियाद करने पहुंची 19 साल की युवती के साथ प्रधान आरक्षक ने आशिकी फरमाना शुरू कर दिया। दरअसल आरोपी प्रधान आरक्षक ने फरियादी युवती से कार्रवाई करने के नाम पर उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसके बाद लड़की को फोन करना शुरू कर दिया।

रात दिन बजे कॉल , लड़की कर लिया कॉल रिकॉर्ड
इस प्रकरण में युवती ने नेमू साहू नाम के प्रधान आरक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने रात को तीन बजे फोन करके आपत्तिजनक बातें की थीं । पीड़ित युवती ने प्रधान आरक्षक का फोनकॉल रिकार्ड करके उसकी ऑडियो क्लिप के साथ आईजी दफ्तर में जाकर शिकायत कर दी, जिसके बाद एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन अटैच कर उसके विरूद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी है।

शराब पीकर थाने में बैठे थे कानून के रखवाले
मिली जानकारी के अनुसार 10 जून की रात को दुर्ग जिले के अटल आवास ,आदर्श नगर दुर्ग निवासी 19 साल की पीड़िता अपनी मां के साथ पद्मनाभपुर पुलिस चौकी गई थी ,जहां उसने अपने साथ हुए मारपीट की घटना के संबंध में आवेदन दिया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस चौकी में उपस्थित प्रधान आरक्षक नेमू साहू शराब के नशे में था। उसने जांच के नामपर पीड़िता के आवेदन से साथ उसका मोबाइल नंबर ले लिया। दो दिनों बाद नेमू साहू ने नाइट गश्त के दौरान रात करीब तीन बजे पीड़िता के मोबाइल पर फोन करके उससे अश्लील बातें करनी शुरू कर दी।

पुलिसकर्मी को लिया लाइन अटैच
आरोपी पुलिसकर्मी ने पीड़िता से होटल और अन्य स्थानों पर अकेले घूमने चलने जैसी बातें की,जिसके बाद 15 जून को पीड़िता ने आइजी कार्यालय में जाकर इसकी शिकायत की। मामला पुलिस की छवि से जुड़ा हुआ था लिहाजा एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने तत्काल धान आरक्षक नेमू साहू को तत्काल लाइन अटैच कर उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। एसपी दुर्ग ने बताया कि किसी भी फरियादी से इसतरह आपत्तिजनक बातें करना अनुशासनहीनता है। हमने प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच करने के साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें सिक्के गिनकर 8 साल में कैशियर ने कमा लिए साढ़े 5 करोड़, जब खुला राज, तो अधिकारियों के उड़े होश !












Click it and Unblock the Notifications