PM Kisan Yojana: आपके खाते में आएंगे 23वीं किस्त के पैसे? सरकार ने बताया किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 23वीं किस्त को लेकर देशभर के किसानों की नजर सरकार की अगली घोषणा पर टिकी हुई है। खेती के खर्च लगातार बढ़ रहे हैं और ऐसे समय में यह योजना लाखों किसानों के लिए बड़ी आर्थिक मदद बन चुकी है। सरकार हर साल किसानों के बैंक खातों में 6 हजार रुपये भेजती है, जिससे बीज, खाद और खेती से जुड़े दूसरे खर्चों में राहत मिलती है।
यह रकम तीन अलग-अलग किस्तों में सीधे खाते में ट्रांसफर की जाती है। मार्च 2026 में 22वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन किसानों ने जरूरी अपडेट पूरे नहीं किए हैं, उनकी 23वीं किस्त अटक सकती है। ई-केवाईसी, आधार लिंक और जमीन सत्यापन जैसे काम समय पर करना बेहद जरूरी बताया गया है वरना किस्त रुक भी सकती है।

जुलाई तक जारी हो सकती है 23वीं किस्त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जुलाई 2026 तक जारी की जा सकती है। इससे पहले 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से 22वीं किस्त जारी की थी। उस दौरान करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए गए थे। अब अगली किस्त को लेकर भी किसानों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।
सालाना मिलते हैं 6 हजार रुपये
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। यह राशि 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में भेजी जाती है। सरकार डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए पैसा सीधे बैंक खाते में भेजती है। इससे किसानों को बिचौलियों या दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
ई-केवाईसी नहीं कराया तो रुक सकती है किस्त
सरकार ने योजना का लाभ लेने के लिए eKYC को अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें अगली किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है। किसान पीएम किसान पोर्टल पर जाकर मोबाइल ओटीपी के जरिए ऑनलाइन eKYC कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

आधार और बैंक खाता लिंक होना जरूरी
अगर किसान का आधार नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं है, तो किस्त आने में दिक्कत हो सकती है। कई बार गलत जानकारी या लिंक न होने की वजह से पैसा खाते तक नहीं पहुंच पाता। सरकार ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपने बैंक खाते और आधार की जानकारी जल्द जांच लें। समय रहते यह अपडेट नहीं करने पर किस्त अटक सकती है।
जमीन का सत्यापन भी जरूरी
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए जमीन का सत्यापन कराना जरूरी है। जिन किसानों ने अब तक अपनी जमीन का वेरिफिकेशन नहीं कराया है, उनकी अगली किस्त रोकी जा सकती है। सरकार लगातार रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि गलत तरीके से योजना का लाभ लेने वालों को हटाया जा सके। ऐसे में किसानों को जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।
किन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा
योजना के नियमों के मुताबिक एक परिवार से सिर्फ एक ही सदस्य इस योजना का लाभ ले सकता है। अगर परिवार के दो लोग योजना का फायदा लेते पाए गए तो सरकार कार्रवाई कर सकती है। इसके अलावा 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदने वाले किसान भी इस योजना के पात्र नहीं माने जाएंगे। ऐसे मामलों में किस्त रोकी जा सकती है।
ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
किसान किस्त जारी होने के बाद पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट के फार्मर कॉर्नर में जाकर 'नो योर स्टेटस’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर और कैप्चा भरकर 'गेट स्टेटस’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी।
ये भी पढ़ें: CM Kisan Yojana: 14वीं किस्त का पैसा कब आएगा? लिस्ट में चेक करें अपना नाम, इन किसानों को मिलेंगे ₹6000












Click it and Unblock the Notifications