Nepal influencer Trip: इंस्टाग्राम-यूट्यूब वालों के लिए खुशखबरी! नेपाल सरकार फ्री में घुमाएगी पूरा देश

Nepal influencer Trip: अगर आप इंस्टाग्राम रील्स बनाते हैं, यूट्यूब पर ट्रैवल व्लॉग डालते हैं या सोशल मीडिया पर घूमने-फिरने की जगहों को एक्सप्लोर करते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आया है। नेपाल सरकार भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को नेपाल घूमाने ले जाने की तैयारी कर रही है।

नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास ने 'Familiarization Trip to Nepal' कार्यक्रम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस ट्रिप में चुने गए क्रिएटर्स नेपाल की खूबसूरत जगहों, मंदिरों, संस्कृति और खानपान को एक्सप्लोर करेंगे और उस पर कंटेंट बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे।

Nepal influencer Trip

Nepal Tourism Campaign: क्या है नेपाल सरकार का खास प्लान?

नेपाल सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा भारतीय पर्यटक नेपाल घूमने आएं। इसी वजह से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की मदद ली जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत पांच भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स को नेपाल बुलाया जाएगा। वहां उन्हें धार्मिक स्थल, पहाड़, झीलें, लोक संस्कृति और मशहूर पर्यटन स्थलों को दिखाया जाएगा। ट्रिप के दौरान क्रिएटर्स को वीडियो, रील्स, व्लॉग, पॉडकास्ट और सोशल मीडिया पोस्ट बनानी होंगी ताकि भारतीय दर्शकों तक नेपाल की खूबसूरती पहुंच सके।

ये भी पढे़ं: Balen Shah News: बालेन शाह को लगा तगड़ा झटका! 100 रुपये वाले नियम' पर चला सुप्रीम कोर्ट का डंडा

किन लोगों को मिलेगा मौका?

इस कार्यक्रम के लिए वही लोग आवेदन कर सकते हैं जो भारत के नागरिक हों या भारत में रहकर डिजिटल कंटेंट बनाते हों। यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक या एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर उनकी अच्छी मौजूदगी होनी चाहिए। ट्रैवल, फूड, अध्यात्म, एडवेंचर, वेलनेस, संस्कृति या लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट बनाने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। दूतावास ऐसे क्रिएटर्स को चुनना चाहता है जिनकी ऑडियंस एक्टिव हो और जो अच्छी क्वालिटी का कंटेंट बनाते हों।

चयन कैसे होगा और क्या भेजना होगा?

चयन के दौरान कंटेंट की क्वालिटी, फॉलोअर्स, व्यूज, एंगेजमेंट और स्टोरी बताने के तरीके को देखा जाएगा। आवेदन करने वालों को अपने सोशल मीडिया लिंक, पुराने ट्रैवल कंटेंट के सैंपल और नेपाल को प्रमोट करने के आइडिया भेजने होंगे। साथ ही यह भी बताना होगा कि वे इस ट्रिप में क्यों शामिल होना चाहते हैं। हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में अच्छा कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स को ज्यादा मौका मिल सकता है।

ये भी पढे़ं: Nepal travel Rules: नेपाल जाने के लिए अब पासपोर्ट है जरूरी? वायरल दावे बालेन सरकार ने क्या कहा

कब और कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार 30 मई 2026 तक आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन नेपाली दूतावास की ईमेल आईडी पर भेजना होगा और दूसरी ईमेल आईडी को CC करना भी जरूरी है। मेल का सब्जेक्ट "Application for Nepal Familiarization Trip for Influencers" रखना होगा। दूतावास ने साफ कहा है कि यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी सिर्फ चुने गए प्रतिभागियों को ही दी जाएगी। यानी अगर आपका कंटेंट दमदार है तो नेपाल घूमने का सपना अब सच हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+