बांग्लादेश ने किए एक तीर से दो शिकार, पाक को हराकर भारत को दिया झटका, WTC अंक तालिका में बड़ा फेरबदल

WTC Points Table: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने टेस्ट इतिहास में एक नया पन्ना लिख दिया है। सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 78 रनों से हरा दिया और अपने घर में पहली बार पाक को क्लीन स्वीप कर दिया। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में बदलाव हुआ है। भारत को नुकसान उठाना पड़ा है।

जीत के लिए पाकिस्तान के सामने 437 रनों का विशाल और रिकॉर्ड लक्ष्य था। आखिरी दिन मोहम्मद रिजवान 94 रनों की जुझारू पारी खेल आउट हो गए, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके। पूरी पाकिस्तानी टीम दूसरी पारी में 358 रनों पर ढेर हो गई।

WTC Points Table

तैजुल और नाहिद बने जीत के असली हीरो

बांग्लादेश की इस ऐतिहासिक जीत में गेंदबाजों की भूमिका सबसे अहम रही। दूसरी पारी में बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने 120 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इससे पहले, बारिश से प्रभावित पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने पांच विकेट झटके थे।

WTC अंक तालिका में बड़ा उलटफेर, भारत को नुकसान

इस शानदार सीरीज स्वीप का असर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) की अंक तालिका पर भी पड़ा है। बांग्लादेश की टीम अब लंबी छलांग लगाकर सीधे पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, भारतीय टीम खिसककर छठे पायदान पर आ गई है।

जीत के प्रतिशत में बांग्लादेश ने मारी बाजी

अंक तालिका में रैंकिंग का फैसला जीत के प्रतिशत (PCT) से होता है। बांग्लादेश का जीत प्रतिशत अब 58.33 हो गया है, जो भारत से बेहतर है। दूसरी ओर, 9 मैचों में 4 हार झेलने वाली भारतीय टीम का प्रतिशत गिरकर 48.15 रह गया है।

क्र. टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक कटौती अंक प्रतिशत
1
ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 0 84 87.5
2
न्यूज़ीलैंड 3 2 0 1 0 28 77.78
3
दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 0 36 75
4
श्रीलंका 2 1 0 1 0 16 66.67
5
बांग्लादेश 4 2 1 1 0 28 58.33
6
भारत 9 4 4 1 0 52 48.15
7
इंग्लैंड 10 3 6 1 2 38 31.67
8
पाकिस्तान 4 1 3 0 8 4 8.33
9
वेस्टइंडीज 8 0 7 1 0 4 4.17

बाकी टीमों का हाल और पाकिस्तान की बदहाली

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 87.5 प्रतिशत के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर है। न्यूजीलैंड दूसरे और दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर मजबूती से बने हुए हैं। वहीं लगातार हार के बाद पाकिस्तान 8.33 प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर आ गिरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+