दिल्ली: रिकॉर्ड 16 लाख रुपए में बिका वीआईपी कार नबंर 0001

दिल्ली रिकॉर्ड 16 लाख रुपए में बिका वीआईपी कार नबंर 0001

नई दिल्ली। गाड़ी के वीआईपी नंबरों को एक खास तबके के बीच कितनी दीवानगी है, ये दिल्ली में नंबर '0001' के लिए देखने को मिला। दिल्ली परिवहन विभाग की वेबसाइट पर नीलामी के लिए लगाए गए इस नंबर की नीलामी रिकॉर्ड 16 लाख रुपए में हुई है। इस वीआईपी नंबर को पालम लैंड हॉस्पीलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदा है।

परिवहन विभाग के अनुसार, इससे पहले विभाग ने सबसे महंगा नंबर सितंबर 2014 में 12.50 लाख रुपए में नीलाम किया था। गाड़ी के लिए खास नंबरों में 0007, 0009, 0000 जैसे नंबर भी शामिल हैं। 0007 को फरवरी में 2015 में 10.40 लाख रुपए में और 0009 नंबर को 8.50 लाख रुपए में सितंबर 2014 में परिवहन विभाग ने बेचा था। वीआईपी नंबरों का क्रेज देखते हुए दिल्ली में नंबरों के लिए नीलामी प्रक्रिया की व्यवस्था लागू की गई है।

परिवहन विभाग ने नंबरों की नीलामी की व्यवस्था 2014 में शुरू की थी। विभाग के विशेष आयुक्त केके दहिया ने बताया कि सिर्फ छह महीनों में हमने 29 वीवीआईपी नंबरों को बेचकर 54.70 लाख रुपए कमाए हैं। पिछले साल हमने 151 नंबरों को बेचा था और उससे 2.29 करोड़ रुपए कमाए थे। अधिकारी ने बताया कि नीलामी से सरकारी खजाने को काफी लाभ पहुंचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+