Manish Sisodia Jangpura: मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव हारे, 675 वोट से BJP के मारवाह जीते
Manish Sisodia Jangpura Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में भाजपा समर्थकों ने दावा किया है कि जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया 675 वोटों से चुनाव हार चुके हैं। भाजपा उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने जीत दर्ज की है।
मतगणना स्थल से बाहर निकलने के बाद मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत में मनीष सिसोदिया ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी ने अच्छे से चुनाव लड़ा है। वे उम्मीद करते हैं कि जंगपुरा के विकास में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।
आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस बार जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। शुरुआती रुझानों में सिसोदिया को कड़ी टक्कर मिली, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह पर बढ़त बना ली।
यह भी पढ़ें- Jangpura Chunav Result 2025 LIVE: हार के करीब मनीष सिसोदिया, जानिए कितने वोटों से हैं पीछे

जंगपुरा सीट पर कड़ी टक्कर
दिल्ली चुनाव 2025 में जंगपुरा विधानसभा सीट पर मुकाबला रोचक रहा। मनीष सिसोदिया, जो पहले पटपड़गंज से विधायक रह चुके हैं, इस बार जंगपुरा से मैदान में उतरे थे। बीजेपी ने इस सीट पर अनुभवी नेता तरविंदर सिंह मारवाह को उतारा, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया।
AAP के लिए बड़ी परीक्षा
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP सरकार के सामने इस बार की चुनावी लड़ाई बड़ी चुनौती साबित हुई है। पार्टी को कई सीटों पर कड़ी टक्कर मिल रही है, जबकि बीजेपी इस चुनाव में नई रणनीति के साथ उतरी थी।












Click it and Unblock the Notifications