Jangpura Chunav Result 2025: महज 675 वोटों से हार गए मनीष सिसोदिया, जानिए किसने उन्हें हराया?
Jangpura Chunav Result 2025 LIVE Who is Winning: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जंगपुरा सीट पर 5 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ, जिसमें 57.42% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज शनिवार, 8 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से मतगणना हुई। इस सीट पर कड़े मुकाबले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और AAP प्रत्याशी मनीष सिसोदिया को हार मिली। बीजेपी प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह ने उन्हें 675 वोटों से हरा दिया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की जंगपुरा सीट पर आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया (AAP Manish Sisodia), बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह (BJP Tarvinder Singh Marwah) और कांग्रेस के फरहाद सुरी (INC Farhad Suri) के बीच मुकाबला था। जिसमें मनीष सिसोदिया को 38184, बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह को 38859 और कांग्रेस के फरहाद सुरी को 7350 वोट मिला।

जंगपुरा विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Jangpura)
जंगपुरा विधानसभा सीट पूर्वी दिल्ली इलाके में पड़ती है। आम आदमी पार्टी ने अपने दो बार साल 2015 व 2020 के विधायक रहे प्रवीण कुमार का टिकट काटा और सिसोदिया को यहां से उम्मीदवार बनाया। इनके सामने भाजपा ने कांग्रेस से तीन बार विधायक रहे तरविंदर सिंह मारवाह पर दांव पर लगाया था। बीजेपी का यह दांव कामयाब हो गया।
जंगपुरा सीट उम्मीदवार (Jangpura seat candidate)
1. आप के मनीष सिसोदिया (AAP Manish Sisodia)
2. बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह (BJP Tarvinder Singh Marwah)
3. कांग्रेस के फरहाद सुरी (INC Farhad Suri)
जंगपुरा विधायकों की सूची (Jangpura Result and MLA List)
1993 जग प्रवेश चंद्र भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1998 तरविंदर सिंह मारवाह कांग्रेस
2003 तरविंदर सिंह मारवाह कांग्रेस
2008 तरविंदर सिंह मारवाह कांग्रेस
2013 मनिंदर सिंह धीर आम आदमी पार्टी
2015 प्रवीण कुमार, आम आदमी पार्टी
2020 प्रवीण कुमार, आम आदमी पार्टी












Click it and Unblock the Notifications