दिल्ली सीएम की सिंगापुर यात्रा की फाइल LG ने की खारिज, केजरीवाल बोले- ऐसे तो पीएम भी कहीं नहीं जा सकेंगे

नई दिल्ली, 21 जुलाई: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फाइल को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने खारिज कर दिया है। यह फाइल सिंगापुर यात्रा से जुड़ी थी, जिसको उपराज्यपाल ने कहकर रिजेक्ट कर दिया कि मेयर लेवल के समिट में मुख्यमंत्री के लिए हिस्सा लेना ठीक नहीं है। दिल्ली सरकार की ओर से फाइल पेश कर अगस्त में एक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री की सिंगापुर यात्रा के लिए एलजी की मंजूरी मांगी गई थी।

Arvind Kejriwal

न्यूज एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि उपराज्यपाल ने केजरीवाल को सिंगापुर में वर्ल्ड सिटीज समिट में शामिल नहीं होने की सलाह दी है, क्योंकि यह महापौरों का सम्मेलन है और इसमें शामिल होना एक मुख्यमंत्री के लिए उपयुक्त नहीं होगा। रिपोर्ट के मुताबिक उपराज्यपाल सक्सेना ने केजरीवाल की विदेश यात्रा के प्रस्ताव को वापस कर दिया है।

केजरीवाल ने दिया यह जवाब

वहीं उपराज्यपाल को मुख्यमंत्री ने जबाव देते हुए कहा कि अगर हर संवैधानिक प्राधिकरण का दौरा इस आधार पर तय किया जाता है कि उनके अधिकार क्षेत्र में कौन से विषय आते हैं, तो यह एक अजीब स्थिति पैदा करेगा। तब प्रधानमंत्री कहीं नहीं जा सकेंगे।

संसद में भी उठा सिंगापुर यात्रा का मुद्दा

बता दें कि केजरीवाल के सिंगापुर दौरे को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा है। आने वाले महीने अगस्त में सिंगापुर में आठवां विश्व शहर सम्मेलन होने जा रहा है, जिसके लिए सीएम अरविंग केजरीवाल को इसमें शिरकत करने के लिए न्योता मिला था। ऐसे में सीएम ने अपनी यात्रा के लिए फाइल को एलजी ऑफिस भेजी थी, जिसको अब वापस कर दिया है। इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी संसद में यह मुद्दा उठाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+