'AAP से डरकर BJP रच रही षड्यंत्र', गोपाल राय ने जनसंवाद के दौरान साधा भाजपा पर निशाना

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के 'मैं भी केजरीवाल' कैंपेन के तहत आयोजित जन संवाद में कड़ाके की ठंड पड़ने बावजूद लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक और कैबिनेट मंत्री गोपाल राय के नेतृत्व में शनिवार को बाबरपुर विधानसभा के 233 सुभाष मोहल्ला वार्ड में जनसंवाद आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद यहां भी लोगों की भारी भीड़ जमा हुई और सब ने सीएम अरविंद केजरीवाल को अपना समर्थन दिया।

Gopal Rai

गोपाल राय ने कहा, "दिल्ली की जनता का कहना है कि हम अरविंद केजरीवाल के साथ हैं और हम सभी मिलकर भाजपा के इस षड़यंत्र के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। भाजपा की केंद्र सरकार दिल्ली का काम रोकने और आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए ज्यादती कर रही है। जिस तरह से 'आप' के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है, उसे लेकर दिल्ली की जनता में भारी आक्रोश है।"

जनसभा को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के लोग बीजेपी की सरकार, सांसद और विधायक बना चुकी है। दिल्ली में लोग कांग्रेस की सरकार भी बना चुके हैं। लेकिन जब से दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को चुना है और उनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से यहां इतना काम हो रहा है कि बीजेपी की अन्य राज्यों की पांच-पांच बार की सरकार भी उतना काम नहीं कर पाई है।

यह भी देखें: दिल्ली के स्कूलों में 5 दिन और बढ़ाई गई ठंड की छुट्टी, शीतलहर के बीच शिक्षा मंत्री आतिशी ने दिया आदेश

उन्होंने ने कहा, "हमे इस बात का फक्र है कि पूरे देश में दिल्ली एक ऐसा राज्य है, जहां चाहे भले ही कोई गरीब हो या अमीर हो। पैसों की दिक्कत के चलते किसी के घर में अंधेरा नहीं होता। जो घर में उजाला करने की गारंटी देता है, उसका नाम अरविंद केजरीवाल है। जो हर लोगों के इलाज के लिए इलाज की गारंटी करता है, उसका नाम अरविंद केजरीवाल है। जो दिल्ली के अंदर स्कूलों को बेहतर बनाता है, उसका नाम अरविंद केजरीवाल है। दिल्ली के अंदर अस्पतालों को जो बेहतर बनाता है, उसका नाम अरविंद केजरीवाल है।

गोपाल राय ने मनीष सिसोदिया का जिक्र करते हुए कहा कि देश में पार्टियां तो बहुत हैं, लेकिन किसी पार्टी का उपमुख्यमंत्री जेल में नहीं है। राज्यसभा सांसद जेल में नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री जेल के अंदर नहीं है। बीजेपी पूरे देश में किसी भी पार्टी को नेस्तानाबूत करने के लिए इतने जी-जान से जुटी नहीं है।

यह भी देखें: Delhi-NCR Weather: जेट स्ट्रीम ने राजधानी में बढ़ाई गलन, अब होगी बारिश, जानिए इसके बारे में

उन्होंने कहा, "दिल्ली में आज क्यों अरविंद केजरीवाल की घेराबंदी हो रही है। उनका सपना है कि लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाए, क्योंकि वह जानते हैं कि आज दिल्ली और पंजाब में जो काम हो रहे हैं, अगर अरविंद केजरीवाल को नहीं रोका गया तो वह जो पूरे देश में नफरत का बीज बो रहे हैं, उस बीज को अपने काम के दम पर मिटाने की अगर कोई क्षमता रखते हैं।"

गोपाल राय ने कहा कि भाजपा को डर है कि देश में हमारी हुकुमत है, फिर भी दिल्ली में ऐसा झाड़ू चला कि वह कवर ही नहीं कर पा रही है। उनको डर है कि कहीं देश की जनता ने एक दिन झाड़ू चला दिया तो पता नहीं चलेगा कि बीजेपी कहां गई। पंजाब में बीजेपी का पता ठिकाना नहीं पता चलता है, इसलिए षडयंत्र कर मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को जेल में रखा गया। अब वह चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल को भी जेल में रखा जाए।

यह भी देखें: सियासी पिच पर हिट या फ्लॉप? आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या गंभीर को मिलेगी जीत? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+