दिल्ली के स्कूलों में 5 दिन और बढ़ाई गई ठंड की छुट्टी, शीतलहर के बीच शिक्षा मंत्री आतिशी ने दिया आदेश
Delhi School: देश की राजधानी दिल्ली में जारी शीतलहर और ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने रविवार को कहा कि मौजूदा ठंड के कारण दिल्ली में नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए स्कूल अगले पांच दिनों तक बंद रहेंगे।
दिल्ली में अभी शीत लहर चल रही है और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर लिखा, ''नर्सरी से क्लास 5 तक के छात्रों के लिए मौजूदा ठंड के कारण दिल्ली में स्कूल अगले पांच दिनों तक बंद रहेंगे।"
पहले आदेश जारी कर ले लिया था वापस
हालांकि ये आदेश शनिवार रात को भी दिल्ली के शिक्षा विभाग ने जारी किया था लेकिन फौरन वापस ले लिया। दिल्ली सरकार ने अपना सर्कुलर यह कहते हुए वापस ले लिया था कि यह 'गलती से जारी' हो गया था। शीतकालीन अवकाश बढ़ाया जाए या नहीं, इस पर दिल्ली शिक्षा निदेशालय रविवार सुबह फैसला करेगा।
दिल्ली शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि पिछला आदेश गलती से जारी किया गया था और उसे तुरंत वापस ले लिया गया है। उन्होंने नोटिस जारी कर कहा था, "शीतकालीन अवकाश के विस्तार के संबंध में आदेश संख्या DE.23(3)/Sch.Br./2024/18 दिनांक 6 जनवरी, 2024 को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है। इस संबंध में आगे के आदेश उचित समय पर जारी किए जाएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications