Delhi-NCR Weather: जेट स्ट्रीम ने राजधानी में बढ़ाई गलन, अब होगी बारिश, जानिए इसके बारे में
Aaj ka Mausam: कड़कड़ाती ठंड ने दिल्ली वालों की हालत खराब कर दी है। जेट स्ट्रीम की वजह से इस वक्त दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त गलन बढ़ गई है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जेट स्ट्रीम होती क्या है, जिसने राजधानीवासियों को इस कदर परेशान कर दिया है कि वो ऊपरवाले से मौसम के सही होने की दुआएं मांग रहे हैं।
क्या होती है जेट स्ट्रीम?
दरअसल जेट स्ट्रीम, बर्फीले पहाड़ों पर तूफानों की लेयर होती है, जो कि पश्चिमी विक्षोभ को आकर्षित करती हैं, जिसकी वजह से बारिश होती है। सर्दी के मौसम में जब ऐसा होता तो एकदम से गलन बढ़ जाती है इसलिए इस वक्त पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक गलन बढ़ी हुई है।
बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले तीन दिनों तक दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया हुआ है।
तीन -चार दिन हाड़कंपाने वाली ठंड पड़ेगी
उसका कहना है कि दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में अगले तीन -चार दिन हाड़कंपाने वाली ठंड पड़ेगी इसलिए लोगों को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।
कई राज्यों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी
उत्तर भारत के कई राज्यों में 'कोल्ड वेव अलर्ट' जारी है, कोहरे के कारण आज भी भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया गया है तो वहीं बहुत सारी ट्रेनें और उड़ानें निर्धारित वक्त से बहुत ज्यादा लेट चल रही हैं , आज यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली
दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से पार है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 339 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 367 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 390 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 389 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -369 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 351 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -326 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां उत्तर भारत का ये हाल है, वहीं दूसरी ओऱ तमिलनाडु ,कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा , बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में हल्की बरसात हो सकती हैं।
हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी के आसार
जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में कोहरे के लिए अलर्ट जारी है। हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में आज बर्फबारी के आसार हैं और इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications