सियासी पिच पर हिट या फ्लॉप? आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या गंभीर को मिलेगी जीत? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

Opinion Poll: ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर बोलने वाले भारत के लोकप्रिय क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर हमेशा अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं।

Gautam Gambhir

क्रिकेट की कमेंट्री करते वक्त वो किसी पर कमेंट करने से नहीं हिचकते हैं। फिलहाल वो क्रिकेटर तो काफी क्लासिक हैं लेकिन क्या वो राजनेता भी लाजवाब हैं, इस बारे में पता तो आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में लगेगा।

गौतम गंभीर पूर्व दिल्ली से सांसद हैं

आपको बता दें कि साल 2019 में भाजपा में शामिल होने वाले गौतम गंभीर पूर्व दिल्ली से मौजूदा सांसद हैं और पिछले चुनाव में सबसे रईस दिल्ली के उम्मीदवार भी थे।

सियासी पिच पर हिट या फ्लॉप?

लेकिन क्या इस बार उनका जादू फिर लोगों के सिर चढ़कर बोलेगा? क्या आप पार्टी को इस बार पराजित करना उनके लिए आसान होगा? वो सियासी पिच पर हिट या फ्लॉप? यही सवाल हर किसी के मन में घूम रहा है।

एबीपी चैनल के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया

इसी बात को जानने के लिए एबीपी चैनल के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया, जिसमें उसने जनता से सीधे प्रश्न किया कि अगर देश में आज लोकसभा चुनाव हों तो क्या गौतम गंभीर को फिर से विजय मिलेगी? इस सर्वे में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और जो परिणाम सामने आए वो काफी चौंकाने वाले हैं।

दिल्ली से एक बार फिर भाजपा ही जीतेगी: सर्वे

सर्वे के मुताबिक ईस्ट दिल्ली से एक बार फिर भाजपा ही जीतेगी, जिसका मतलब ये हुआ कि इस सीट से अगर दोबारा गंभीर खड़े होते हैं तो उनकी जीत पक्की है। सर्वे के मुताबिक गंभीर यहां पर भारी अंतर से जीत दर्ज कर सकते हैं।

पिछले चुनाव में गौतम गंभीर ने भारी जीत दर्ज की थी

आपको बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में गौतम गंभीर ने इस सीट पर कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली और आप पार्टी की आतिशी को भारी अंतर से हराया था।

दिल्ली में भाजपा ने किया था कमाल, क्या दोहराएगी जादू?

गंभीर को पिछली बार 6,96,158 वोट मिले थे, जबकि अरविंदर सिंह लवली 3,04,934 और आतिशी को 2,19,328 वोट ही हासिल हुए थे। सर्वे के ये नतीजे निश्चित तौर पर विपक्षी दलों खासकर के आप पार्टी को चिंतित कर सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में साल लोकसभा सीटें हैं और सातों पर इस वक्त भाजपा का ही कब्जा है।

साल 2019 में ये थी दिल्ली की स्थिति

  • चांदनी चौक लोकसभा चुनाव परिणाम -हर्षवर्धन सांसद
  • उत्तरी पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा चुनाव परिणाम -मनोज तिवारी सांसद
  • पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा चुनाव परिणाम -गौतम गंभीर सांसद
  • नई दिल्‍ली लोकसभा चुनाव परिणाम - मिनाक्षी लेखी सांसद
  • उत्तर-पश्चिमी दिल्‍ली लोकसभा चुनाव परिणाम -हंसराज सांसद
  • पश्चिमी दिल्‍ली लोकसभा चुनाव परिणाम -परवेश वर्मा सांसद
  • दक्षिण दिल्‍ली लोकसभा चुनाव परिणाम -रमेश बिधूड़ी सांसद

ये सर्वे 543 सीटों पर किया गया है

पिछले चुनाव में यहां पर आप पार्टी और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था। आपको बता दें कि सी वोटर ने ये सर्वे दिसंबर 2023 में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के आने के बाद किया था। ये सर्वे 543 सीटों पर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+