Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कनाडा से भारत वापस लाई गई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति, दिल्ली में पूजा के बाद यूपी सरकार को सौंपी गई

वाराणसी, 11 नवंबर: काशी से 100 साल पहले चोरी हुई मां अन्नापूर्णा देवी की मूर्ति भारत वापस आ गई है। केंद्र सरकार आज मां अन्नापूर्णा देवी की मूर्ति उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप रही है। दिल्ली में हो रहे कार्यक्रम में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। यूपी सरकार मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को एक यात्रा के जरिए उत्तर प्रदेश के 19 जिलों से होते हुए काशी ले जाएगी। काशी विश्वनाथ मंदिर में 15 नवंबर को मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

Govt of India handover idol of Maa Annapurna to UP Government

'भारत की परंपराओं को मजबूत करके वापस संजोने का काम हो रहा है'

मां अन्नपूर्णा की मूर्ति कनाडा से वापस भारत आने और मूर्ति को उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपने पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, ''एक समय था जब भारत की परंपराएं टूटे हुए घड़े के समान रिसरिस कर देश के बाहर जा रही थी और आज उसको मरम्मत और मजबूत करके वापस संजोने का काम हो रहा है।''

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- ये हमारे लिए गौरव का विषय

काशी से 100 साल पहले चोरी हुई मां अन्नापूर्णा की मूर्ति कनाडा के एक विश्वविद्यालय में थी। मोदी सरकार ने कनाडा सरकार से बातचीत करके इस मूर्ति को दोबारा हासिल किया है। मां अन्नपूर्णा की मूर्ति कनाड़ा से वापस भारत आने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ''जो मूर्तियां भारत से चोरी की गईं थी, या ले ली गईं थी, वे अब लौट रही हैं। अब तक 200 ऐसी मूर्तियां वापस लाई गई हैं। मां का मूर्ति स्वरुप काशी लौटने की तैयारी में है, ये हमारे लिए गौरव का विषय है।''

सीएम योगी काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित करेंगे मूर्ति

Recommended Video

    Canada से भारत लाई गई Maa Annapurna की मूर्ति, Kashi Vishwanath में होगी स्थापित | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली में मौजूद यूपी सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग अवनीश के अवस्थी ने कहा कि आज मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को यूपी ले जाया जाएगा। यूपी सरकार 4 दिवसीय माता अन्नपूर्णा देवी यात्रा वाराणसी के लिए निकालेगी। 15 नवंबर को सीएम आदित्यनाथ द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर में मूर्ति स्थापित की जाएगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+