Delhi Result 2025: नई दिल्‍ली सीट से चुनाव हार के बाद क्‍या अब Arvind Kejriwal वापस जेल जाएंगे'?

Arvind Kejriwal Delhi Result 2025 : दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में एग्जिट पोल नतीजे परिणाम में बदलते नजर आ रहे हैं। दिल्‍ली में 26 साल बाद भाजपा की सरकार बन गई है। 8 फरवरी को मतगणना में भाजपा ने 48 और कांग्रेस ने 22 सीटें जीती हैं। आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवा व मनीष सिसोदिया समेत कई दिग्‍गज चुनाव हार गए।

दिल्‍ली चुनाव 2025 में मतगणना के रुझान देखकर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया कहते हैं कि "मैं दिल्ली की जनता को प्रधानमंत्री मोदी की अपील सुनने के लिए धन्यवाद देता हूं। केजरीवाल मोहल्‍ला क्लिनिक व शिक्षा समेत सभी मॉडलों में धराशायी हो गए हैं। शीशमहल, शराब घोटाला व भष्‍ट्राचार में लिप्‍त केजरीवाल अब वापस तिहाड़ जाएंगे। वह सीएम बनना चाहते थे, लेकिन अब वह विधायक भी नहीं रहेंगे। पार्टी हाईकमान द्वारा चुना गया कोई भी कार्यकर्ता दिल्ली का अगला सीएम होगा..."

यह भी पढ़ें- New Delhi Chunav Result 2025 LIVE: नई दिल्‍ली सीट पर पलट गई बाजी, केजरीवाल vs प्रवेश वर्मा ने चौंकाया

Delhi Result 2025 Arvind Kejriwal Jail

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनावों का इतिहास बेहद रोचक रहा है। अरविंद केजरीवाल वाली नई दिल्‍ली सीट ऐसी है कि जहां से जीत दर्ज करने वाले अधिकांश नेता दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री बने हैं। इस सूची में शीला दीक्षित व अरिवंद केजरीवाल का नाम शामिल है। वहीं, साल 2025 में नई दिल्‍ली सीट से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित कांग्रेस व पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा भाजपा उम्‍मीदवार हैं।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव परिणाम इतिहास

  • 1993 में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद से, विभिन्न राजनीतिक दलों ने यहाँ सरकार बनाई है।
  • 1993: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मदन लाल खुराना के नेतृत्व में पहली बार सरकार बनाई।
  • 1998 से 2013: कांग्रेस पार्टी ने शीला दीक्षित के नेतृत्व में लगातार तीन बार (1998, 2003, 2008) चुनाव जीते और सरकार चलाई।
  • 2013: आम आदमी पार्टी (AAP) ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पहली बार चुनाव लड़ा और 28 सीटें जीतीं। कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनी, लेकिन 49 दिनों बाद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
  • 2015: AAP ने प्रचंड बहुमत से 70 में से 67 सीटें जीतकर सरकार बनाई।
  • 2020: AAP ने फिर से 62 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+