Hardik Pandya Bhabhi: हार्दिक पंड्या की भाभी का इमोशनल पोस्ट वायरल, अचानक लिया मुंबई छोड़ने का फैसला?

Hardik Pandya Bhabhi: भारतीय क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने मुंबई को अलविदा कह दिया है। पंखुड़ी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर कर मुंबई से जुड़े अपने अनुभवों को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि इस शहर ने न सिर्फ उनकी जिंदगी बदली, बल्कि उन्हें एक बेहतरीन इंसान भी बनाया।

पंखुड़ी का पोस्ट वायरल (Hardik Pandya Bhabhi)

पंखुड़ी का यह पोस्ट और परिवार के मुंबई छोड़ने की खबर ऐसे समय में आई है, जब सोशल मीडिया और मीडिया गलियारों में पंड्या ब्रदर्स (हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या) के बीच कथित अनबन की अफवाहें गर्म हैं। इसके साथ ही ऐसी खबरें भी हैं कि हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से गुपचुप शादी कर ली है, हालांकि इन खबरों पर पंड्या परिवार की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Hardik Pandya Bhabhi 1

'मुंबई ने मुझे करियर, प्यार और परिवार दिया'

पंखुड़ी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साल 2013 से शुरू हुए सफर को याद करते हुए लिखा कि मैं 2013 में मुंबई आई थी। बहुत कम उम्र में, असमंजस से भरी और आत्मविश्वास से बड़े सपने लेकर। इस शहर ने मुझे सिर्फ रहने की जगह नहीं दी, बल्कि एक जिंदगी दी। इसने मुझे धैर्य और विपरीत परिस्थितियों में साहस सिखाया।

उन्होंने आगे लिखा कि इसी शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों और बारिश के बीच मैंने खुद को ढूंढा। मुंबई में ही मुझे मेरा प्यार (क्रुणाल पंड्या) मिला, मैंने घर बसाया और मैं एक मां बनी। अब जब मैं यह शहर छोड़ रही हूं, तो ऐसा लग रहा है कि मैं सिर्फ सामान नहीं समेट रही, बल्कि जिंदगी के कई अहम पड़ावों को अपने साथ समेट कर ले जा रही हूं।" पंखुड़ी के इस पोस्ट पर पति क्रुणाल पंड्या ने भी हार्ट इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है।

IND vs ENG: रोहित-कोहली का करिश्मा दोहराना आसान नहीं, पूर्व दिग्गज ने श्रेयस अय्यर को चेताया
IND vs ENG: रोहित-कोहली का करिश्मा दोहराना आसान नहीं, पूर्व दिग्गज ने श्रेयस अय्यर को चेताया

बेंगलुरू शिफ्ट होने की अटकलें

पंखुड़ी ने अपनी पोस्ट में यह साफ नहीं किया है कि वे किस शहर में शिफ्ट हो रहे हैं, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका नया ठिकाना बेंगलुरू हो सकता है। क्रुणाल पांड्या पिछले कुछ समय से आरसीबी टीम का अहम हिस्सा हैं और आईपीएल 2026 में टीम को लगातार सफलता दिलाने में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है।

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच आज, इतने बजे होगा शुरू, LIVE देखने का ये है धांसू तरीका!
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच आज, इतने बजे होगा शुरू, LIVE देखने का ये है धांसू तरीका!

दिलचस्प बात यह है कि हार्दिक पंड्या भी चोट (क्वाड्रिसेप्स इंजरी) से उबरने के लिए मुंबई छोड़कर बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (COE) को अपना मुख्य ट्रेनिंग बेस बना रहे हैं। ऐसे में दोनों भाइयों का एक ही शहर में होना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि उनके बीच के कथित मतभेद अब खत्म हो रहे हैं। दूसरी ओर, आईपीएल के अगले सीजन में हार्दिक के मुंबई इंडियंस में बने रहने या राजस्थान रॉयल्स में जाने को लेकर भी अटकलें तेज हैं।

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी कौन...? श्रेयस अय्यर के बयान से मचा हंगामा, आखिर क्या है पूरा माजरा!
IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी कौन...? श्रेयस अय्यर के बयान से मचा हंगामा, आखिर क्या है पूरा माजरा!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+