Phalodi Satta Bazar: दिल्ली में कितने के भाव में किसकी बन रही सरकार? जानें फलोदी के सटोरियों का ताजा अनुमान
Delhi Election 2025 Phalodi Satta Bazar: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गितनी 8 फरवरी को होगी। राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने दिल्ली चुनाव को लेकर ताजा भविष्यवाणी की है। दिल्ली चुनाव 2025 में किसकी सरकार बनेगी? इस पर फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों के जरिए लोग करोड़ों रुपए दांव पर लगा रहे हैं।
वनइंडिया हिंदी से बातचीत में फलोदी सट्टा बाजार से जुड़े लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि आज 25 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के भाव 1 रुपया 50 पैसा खोला गया है। जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार दुबारा आने के भाव 70 से 80 पैसे हैं। सट्टा बाजार में जिसके भाव जितने कम होते हैं, उसकी जीत की संभावना उतनी ही ज्यादा होती है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली की VIP सीटों पर किन दिग्गजों की जीत का अनुमान, जानें Phalodi Satta Bazar के भाव

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने के भाव ही नहीं
चुनावों में अपनी सटीक अनुमान के लिए फेमस हो चुके राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे चाैंकाने वाली भविष्यवाणी तो कांग्रेस के लिए की है। दिल्ली में कभी 1998 से 2013 तक राज करने वाली कांग्रेस (शीला दीक्षित सरकार) का साल 2025 के दिल्ली चुनाव में सूपड़ा साफ होता दिख रहा है।फलोदी सट्टा बाजार में दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने के तो भाव ही नहीं खोले गए हैं।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: नाम वापसी के बाद Delhi Election 2025 की ताजा भविष्यवाणी, AAP-BJP में किसकी जीत पक्की?
Delhi Chunav 2025: फलोदी सट्टा बाजार में कांग्रेस सिर्फ एक सीट मिलने का अनुमान
दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। फलोदी सट्टा बाजार में कांग्रेस की सिर्फ एक सीट पर जीत का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसके भाव 90 पैसे हैं। हालांकि सटोरियों ने कांग्रेस जीत की संभावना वाली उस सीट के नाम का जिक्र नहीं किया। कुछ दिन पहले तक तो फलोदी सट्टा बाजार में कांग्रेस के हाथ में तीन सीट आने के सौदे हो रहे थे। अब मतदान नजदीक आते-आते सियासी समीकरण कांग्रेस के खिलाफ होते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार को कैसे पता चल रहा Delhi Election 2025 में कौन जीतेगा?
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अब भी आप को बढ़त
फलोदी सट्टा बाजार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान होने के बाद 70 में से AAP को 36 से ज़्यादा सीटों पर आगे रहने का अनुमान लगाया था। जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, AAP के लिए पूर्वानुमानों में थोड़ा सुधार किया गया है। ताजा अनुमानों के अनुसार आप 39 से 41 सीटें जीत सकती है। यह मतदान के दिन के करीब आने के साथ सत्तारूढ़ पार्टी के लिए समर्थन में मामूली वृद्धि दर्शाता है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली की VIP सीटें: आतिशी, केजरीवाल, प्रवेश वर्मा, बिधूड़ी, लांबा, सिसोदिया व अवध ओझा की हार-जीत का गणित
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थित मजबूत हुई स्थिति
दिल्ली को मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज जैसे मुख्यमंत्री देने वाली भाजपा साल 1998 से दिल्ली की सत्ता से दूर है। साल 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा दिल्ली में कमल खिलाने की पूरी कोशिश कर रही है। कई सीटों पर आम आदमी पार्टी को सीधे टक्कर दे रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की शुरुआत में फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान था कि भाजपा को 25 से 35 दी जा रही थी। अब 31 से 33 सीटों पर भाजपा की जीत का अनुमान लगाया है, जो बहुमत के आंकड़े 36 सीटों से पीछे है।
यह भी पढ़ें- Delhi BJP Candidate: दिल्ली चुनाव 2025 में बीजेपी ने बुराड़ी सीट JD(U) व देवली सीट LJP (RV) के लिए छोड़ी
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा का प्लान
भाजपा ने 1993 के बाद से दिल्ली में कोई चुनाव नहीं जीता है, लेकिन उसे उम्मीद है कि आगामी चुनावों में वह इस स्थिति को बदल देगी। महाराष्ट्र और हरियाणा में सफलता के बाद, उन्होंने AAP के प्रभुत्व को चुनौती देने और निराश मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए लोकलुभावन वादे पेश किए हैं।
इन प्रयासों के बावजूद, भाजपा के पास अभी भी आप के स्थापित नेतृत्व से मुकाबला करने के लिए एक विश्वसनीय चेहरे का अभाव है। उनकी अनुमानित सीट संख्या नियंत्रण के लिए आवश्यक बहुमत से कम है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025 की घोषणा से पहले BJP-AAP में शुरू हुआ पोस्टर वॉर, क्या है Chunavi Hindu vs GOAT?
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का संघर्ष
कांग्रेस प्रभाव छोड़ने के लिए उत्सुक है, लेकिन दिल्ली विधानसभा और लोकसभा दोनों में न्यूनतम प्रतिनिधित्व के साथ उसे कठिन संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया ब्लॉक गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद, स्थानीय स्तर पर उनका प्रदर्शन कमजोर रहा है। उन्होंने सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन वे चुनाव में देर से उतरे हैं। इससे आप या भाजपा को चुनौती देने की उनकी क्षमता पर संदेह पैदा होता है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025 Survey: दिल्ली चुनाव में AAP ने BJP- INC पर 26.5% की बढ़त बनाई, ताजा सर्वे में खुलासा
8 फरवरी को सामने आएगी फलोदी सट्टा बाजार की हकीकत
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर फलोदी सट्टा बाजार की ओर से की जा रही भविष्यवाणी की हकीकत 8 फरवरी को सामने आएगी, क्योंकि इस दिन दिल्ली चुनाव के नतीजे आएंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान गलत साबित हुआ था।
इधर, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 20 जनवरी को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि के बाद कुल 699 उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। आप और कांग्रेस दोनों ही सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं, जबकि भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि जेडी(यू) और एलजेपी (रामविलास) एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान 5 फरवरी को होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
फलोदी सट्टा बाजार में दिल्ली चुनाव 2025 की वीआईपी सीटों के भाव
- बिजवासन सीट पर बीजेपी की जीत के भाव 90/120 पैसे
- चांदनी चौक सीट पर आप की जीत के भाव 19/29 पैसे
- छत्तरपुर सीट पर आप की जीत के भाव 45/60 पैसे
- गांधी नगर सीट पर भाजपा की जीत के भाव 40/50 पैसे
- जंगपूरा सीट पर बीजेपी की जीत के भाव 55/70 पैसे
- कालकाजी सीट पर आप की जीत के भाव 25/33 पैसे
- कस्तूरबा नगर सीट पर बीजेपी की जीत के भाव 35/50 पैसे
- मालवीय नगर सीट पर आप की जीत के भाव 40/50 पैसे
- मॉडल टाउन सीट पर आप की जीत के भाव 35/45 पैसे
- नई दिल्ली सीट पर आप की जीत के भाव 35/45 पैसे
- ओखला सीट पर आप की जीत के भाव 14/19 पैसे
- पटपड़गंज सीट पर बीजेपी की जीत के भाव 37/47 पैसे
- रोहिणी सीट पर बीजेपी की जीत के भाव 15/20 पैसे
- राजौरी गार्डन सीट पर बीजेपी की जीत के भाव 35/50 पैसे
- शाहदरा सीट पर आप की जीत के भाव 40/55 पैसे
- शालीमार बाग सीट पर बीजेपी की जीत के भाव 30/45 पैसे
- सदर बाजार सीट पर आप की जीत के भाव 22/30 पैसे
- उत्तम नगर सीट पर आप की जीत के भाव 65/80 पैसे
दिल्ली चुनाव 2025 में किस पार्टी की जीत के कितने भाव?
आम आदमी पार्टी की 36 से 38 सीटों पर जीत का अनुमान
37 सीटों के भाव 80 पैसे से 1 रुपए 20 पैसे हैं।
भारतीय जनता पाटी की 31 से 33 सीटों पर जीत का अनुमान
32 सीटों के भाव 80 पैसे से 1 रुपए 20 पैसे हैं।
कांग्रेस की एक सीट के भाव 90 पैसे से 1 रुपया 20 पैसे हैं।
(नोट-सट्टा लगाना गैर कानूनी है। वनइंडिया हिंदी टीम फलोदी सट्टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करती है।)












Click it and Unblock the Notifications