Delhi ELection 2025: केजरीवाल, आतिशी व सिसोदिया के Phalodi Satta Bazar में चौंकाने वाले भाव, कौन हार रहा?
Phalodi Satta Bazar: चुनावों में सटीक अनुमानों के लिए कुख्यात हो चुके राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi ELection 2025) को लेकर करोड़ों रुपए दांव लगाए जा रहे हैं। फलोदी के सटोरिए और दलाल दिल्ली की सभी 70 सीटें पर हार-जीत का अनुमान लगा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों पर फलोदी सट्टा बाजार की खास नजर है।
वनइंडिया हिंदी से बातचीत में फलोदी सट्टा बाजार से जुड़े लोगों ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव इस बार कड़ी टक्कर होने जा रही है। अनुमानित 36 से 38 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी की वापसी होती दिख रही है, मगर 31 से 33 सीटों के अनुमान के साथ भाजपा के आसानी से हारने की कहना बेमानी होगी। फलोदी सट्टा बाजार में कांग्रेस के हाथ में तो महज एक सीट आने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: मनोज तिवारी ने की बड़ी भविष्यवाणी, दिल्ली चुनाव में इतनी सीटें जीत रही BJP

फलोदी सट्टा बाजार से जुड़े लोगों ने यह भी बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की सबसे चर्चित, वीआईपी और हॉट सीटों पर किस भाव में सौदे हो रहे हैं? सट्टा बाजार की भाषा में जिस उम्मीदवार के भाव कम होते हैं, उसकी जीत की संभावना अधिक रहती है।
आइए जानते हैं सट्टा बाजार फलोदी में आम आदमी पार्टी के चार दिग्गज उम्मीदवारों के भाव और हार-जीत के अनुमान क्या हैं?
अरविंद केजरीवाल, नई दिल्ली सीट (Delhi ELection 2025 VIP Seat New Delhi)
दिल्ली चुनाव 2025 की सबसे हॉट व VIP सीट नई दिल्ली पर आम आदमी पार्टी संरक्षक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाव 65/85 पैसे हैं। मतलब केजरीवाल की जीत का अनुमान है। अरविंद केजरीवाल (AAP Arvind Kejriwal) का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा (BJP Parvesh Verma) व कांग्रेस के संदीप दीक्षित (INC Sandeep Dixit) से है। वर्मा पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा और दीक्षित पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे हैं।
आतिशी मार्लेना, कालकाजी सीट (Delhi Chunav Hot Seat Kalkaji)
दिल्ली चुनाव 2025 में कालकाजी सीट परिणाम पर सबकी नजर है। दिल्ली की सबसे चर्चित VIP सीट पर दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना आप उम्मीदवार हैं। सट्टा बाजार फलोदी में आतिशी मार्लेना (AAP Atishi Marlena) की जीत के भाव 25/33 पैसे हैं। आतिशी का मुकाबला भाजपा के रमेश बिधूड़ी (BJP Ramesh Bidhuri) और कांग्रेस की अलका लांबा (INC Alka Lamba) से है।
मनीष सिसोदिया, जंगपुरा सीट (Delhi Assembly Election 2025 Popular Seat Jangpura)
दिल्ली चुनाव 2025 में जंगपुरा सीट पर इस बार जंग तगड़ी है, क्योंकि आम आदमी पार्टी में शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया जीत की उम्मीद लेकर पटपड़गंज सीट बदलकर जंगपुरा आए हैं। फलोदी सट्टा बाजार में मनीष सिसोदिया (AAP Manish Sisodia) की जीत के भाव 55/70 पैसे हैं। सिसोदिया का मुकाबला भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह (BJP Tarvinder Singh Marwah) और कांग्रेस के फरहाद सूरी (INC Farhad Suri)से है।
अवध ओझा, पटपड़गंज सीट (Delhi Election 2025 Top Seat Patparganj)
दिल्ली चुनाव 2025 में मनीष सिसोदिया वाली पुरानी सीट पटपड़गंज बचाने के लिए आम आदमी पार्टी ने चर्चित शिक्षक अवध ओझा पर दांव पर लगाया है। फलोदी सट्टा बाजार पटपड़गंज सीट पर अवध ओझा की जीत के 37/47 लगाए हैं। अवध ओझा (AAP Avadh Ojha) का मुकाबला भाजपा के रविंदर सिंह नेगी (BJP Ravinder Singh Negi) और कांग्रेस के अनिल चौधरी ( INC Anil Chaudhary) से है।
दिल्ली चुनाव 2025 से जुड़ीं अन्य खबरें
(नोट-सट्टा लगाना गैर कानूनी है। वनइंडिया हिंदी टीम फलोदी सट्टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करती है।)












Click it and Unblock the Notifications