वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं कराकर पछताई टीम इंडिया, संजू सैमसन ने दिया तगड़ा धोखा
Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं हो सका। लगातार उम्मीदों के बीच एक बार फिर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में उनका नाम शामिल नहीं किया गया, जिससे उनके पहले मैच का इंतजार और बढ़ गया है।
चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम चयन में मैनेजमेंट ने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया और वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ा।

संजू सैमसन पर टीम मैनेजमेंट ने जताया भरोसा, मिला धोखा
भारतीय टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर संजू सैमसन पर भरोसा कायम रखा। संजू को टी20 विश्व कप में किए गए प्रदर्शन का इनाम मिलता दिख रहा है और इसी वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन में बरकरार रखा गया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी क्रम में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के साथ उतरने का फैसला किया। इसके बाद भारत के लिए स्थिति खराब हो गई, संजू सैमसन सिर्फ 1 रन बना आउट हो गए। इससे श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट का फैसला गलत साबित हो गया। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे को मिलाकर सैमसन लगातार तीसरी बार फ्लॉप हुए हैं।
Vaibhav Sooryavanshi का बढ़ रहा इंतजार
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता थी। हालांकि, पहले टी20 मुकाबले में उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। आयरलैंड दौरे सहित लगातार तीसरे मैच में बाहर रहने के बाद अब उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत के लिए फैंस को और इंतजार करना होगा।
वरुण चक्रवर्ती की टीम में वापसी
भारतीय टीम के लिए राहत की खबर यह रही कि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वापसी हो गई है। आयरलैंड दौरे के दौरान चोट की वजह से वह एक भी मैच नहीं खेल सके थे, लेकिन अब पूरी तरह फिट होकर टीम में लौट आए हैं। उनकी वापसी से भारत के स्पिन आक्रमण को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती













Click it and Unblock the Notifications