किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर से घबराते थे अंपायर? ऋषभ पंत को कब नहीं आता मैदान पर मजा?
Ravichandran Ashwin: भारतीय क्रिकेट में अंपायर और खिलाड़ियों के बीच मैदान पर होने वाली बातचीत अक्सर चर्चा का विषय रहती है। अब भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि किन खिलाड़ियों के साथ अंपायरिंग करना आसान होता था और किन खिलाड़ियों की जिज्ञासा अंपायरों की परीक्षा ले लेती थी।
उन्होंने खास तौर पर रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे और सचिन तेंदुलकर का जिक्र करते हुए दिलचस्प किस्से साझा किए। इसके अलावा ऋषभ पंत को लेकर भी उन्होंने एक मजेदार बात कही, जो अक्सर मैचों के दौरान देखने को मिल जाती है। वरिष्ठ पत्रकार सुशांत सिन्हा के साथ पॉडकास्ट में अनिल चौधरी ने यह खुलासा किया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

अश्विन हर फैसले के पीछे की वजह जानना चाहते थे
अनिल चौधरी ने बताया कि रविचंद्रन अश्विन उन खिलाड़ियों में से हैं जो हर फैसले को तर्क के साथ समझना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर अश्विन कोई सवाल पूछते हैं तो उन्हें सिर्फ जवाब देना काफी नहीं होता, बल्कि उसके पीछे की पूरी लॉजिक भी बतानी पड़ती है।
उन्होंने कहा "अश्विन सवाल-जवाब में काफी आगे हैं। अगर उनको बता दो तो 'सर' कहकर निकल जाएंगे, लेकिन तुक्के से नहीं, उन्हें लॉजिकल जवाब चाहिए।"
अश्विन सम्मान भी करते हैं, लेकिन सवाल जरूर पूछते हैं
पूर्व अंपायर के मुताबिक अश्विन हमेशा सम्मान के साथ बात करते हैं, लेकिन अपनी जिज्ञासा भी खुलकर रखते हैं। उन्होंने कहा कि अश्विन को बातचीत करना अच्छा लगता था। अनिल चौधरी के अनुसार "वो सम्मान करते हैं, लेकिन सवाल जरूर पूछते हैं। बात करके निकल जाते हैं।"
अनिल चौधरी ने आगे कहा कि अंपायरों के बीच भी यह बात रहती थी कि अगर सामने अश्विन हैं तो जितना सवाल करे, उतना ही जवाब दो और हम उनसे बचने का प्रयास करते थे। हम देखते थे कि भाई सामने अश्विन हैं।
कुछ खिलाड़ी बिल्कुल अलग स्वभाव के होते हैं
अनिल चौधरी ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का व्यवहार एक जैसा नहीं होता। कुछ खिलाड़ी अपने खेल पर पूरी तरह फोकस रखते हैं और छोटी-छोटी बातों पर भी बेहद विनम्रता से ध्यान दिलाते हैं।
उन्होंने अजिंक्य रहाणे और सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए कहा, "दो-तीन तरह के खिलाड़ी होते हैं। कुछ का फोकस बिल्कुल अलग होता है, वे शांत रहते हैं। रहाणे भी ऐसे हैं। अगर अंपायर की कैप भी उनके रास्ते में आती है तो वह कहेंगे कि इसे हटा लीजिए। सचिन भी बिल्कुल ऐसे ही थे।"
अंपायर क्यों घबराते थे अश्विन से। सुनिए इंटरनेशनल अंपायर की ज़ुबानी 🙂@ashwinravi99 pic.twitter.com/7XARMkixBv
— Sushant Sinha (@SushantBSinha) July 1, 2026
ऋषभ पंत के बारे में मजेदार किस्सा
इसके बाद उन्होंने ऋषभ पंत को लेकर कहा कि ऋषभ पंत को बात करना बहुत पसंद है। अगर वह दो-चार बात नहीं करेंगे, तो मजा ही नहीं आएगा। हर खिलाड़ी का अपना एक रूटीन होता है। जब तक वह अपने उस रूटीन को ब्रेक नहीं करेंगे, तो मजा नहीं आएगा।












Click it and Unblock the Notifications