उत्तराखंड: चंपावत में स्वाला के पास भारी भूस्खलन, टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ जाम
उत्तराखंड के चंपावत में स्वाला के निकट आज एक भारी भूस्खलन हो गया, जिसके कारण उत्तराखंड-चंपावत हाइवे जाम हो गया है।
देहरादून, 23 अगस्त। उत्तराखंड के चंपावत में स्वाला के निकट आज एक भारी भूस्खलन हो गया, जिसके कारण उत्तराखंड-चंपावत हाइवे जाम हो गया है। स्थिति का जायजा लेने के बाद जिलाधिकारी विनीत तोमर ने अधिकारियों को रूट डायवर्जन के निर्देश दिये हैं। डीएम विनीत तोमर ने कहा कि घटना स्थल से मलबे को हटाने में कम से कम दो दिन का समय लगेगा। इसलिए हमने संबंधित अधिकारियों को रूट डायवर्जन के निर्देश दिए हैं।

Recommended Video
भूस्खलन इतना खतरनाक था कि इसमें पूरा का पूरा पहाड़ ही खिसककर सड़क पर आ गया, जिससे सड़क पूरी तरह जाम हो गई। घटना स्थल से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक कार सड़क जाम होने के बाद यूटर्न लेती हुई दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार ने 31 अगस्त तक बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू, जानें नई गाइडलाइन
वहीं, कुछ लोग इस घटना की वीडियो बनाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को देखकर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि सड़क को पूरी तरह साफ होने में लंबा समय लग सकता है। स्थानीय प्रशासन ने रोड साफ होने तक पूरे ट्रैफिक को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट करने का निर्देश दिया है। इस महीने की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश में हुए एक भूस्खलन में 13 लोगों की मौत हो गई थी।
प्राकृतिक आपदाओं के लिए मानव जिम्मेदार
पिछले कुछ सालों से पूरी दुनिया में प्रकृतिक आपदाओं की घटना में बेहिसाब वृद्धि देखी गई है। वैज्ञानिक इसके पीछे इंसानों की प्रकृति के साथ असीमित छेड़छाड़ को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। जिस हिसाब से इंसानों की आबादी बढ़ रही है उसी हिसाब से इंसानों की प्रकृति पर निर्भरता भी बढ़ती जा रही है। इसके साथ-साथ इंसानों की एक दिक्कत यह भी है कि जरूरत के हिसाब से नहीं अपनी हवस के हिसाब से प्रकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर प्रकृति के साथ इंसानी छेड़छाड़ को रोका नहीं गया यह खुद इंसानों के लिए ही सबसे बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications