छत्तीसगढ़ में कांवड़ यात्रा के दौरान लागू होगा नेम प्लेट लगाने का नियम? मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया जवाब

Kanwar Yatra Controversy: छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार है। राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि यूपी की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी कांवड़ यात्रा के दौरान नेम प्लेट लगाने के आदेश पर विचार किया जायेगा और जो उचित लगेगा यह करेंगे। उन्होंने यह बयान धमतरी में पत्रकारों के सवाल पर प्रतिक्रिया के दौरान दिया।

ज्ञात हो कि शनिवार को धमतरी में भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक का आयोजन हुआ था। इस बैठक शामिल होने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा पहुंचे थे। प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार की 6 महीने का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा हुआ है।

india news

यह भी पढ़ें West Bengal: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने दिखाई भीड़ को चप्पल, TMC ने दी यह प्रतिक्रिया

इधर छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को रायपुर में कहा कि होटल रेस्टोरेंट में नॉनवेज और वेज का किचन अलग अलग होना चाहिए,जो सेंसेटिव इलाके हैं और कहीं वेज नॉनवेज दोनों मिलता है तो स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। भाजपा सांसद ने साथ में जोड़ा कि लोगों की मान्यता ओर विश्वास को तोड़ने का काम हमे नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें UP News: कांवड़ यात्रा के दौरान दुकान के बाहर नाम जरूरी, प्रियंका गांधी ने बताया संविधान के खिलाफ अपराध

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अमेरिका इंग्लैंड जापान में जब हम जाते हैं, तो वहां लिखा होता है हिन्दुस्तानी होटल, लेकिन उसको चलाने वाले बांग्लादेशी या पाकिस्तानी होते हैं, तो वैसी स्थिति हमारे देश में ना बने ऐसी कोशिश होना चाहिए।

यह भी पढ़ें नॉनवेज और वेज का किचन अलग हो, विश्वास न तोड़ा जाय, कांवड़ यात्रा नेमप्लेट मामले में बोले BJP सांसद बृजमोहन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+