West Bengal: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने दिखाई भीड़ को चप्पल, TMC ने दी यह प्रतिक्रिया

Suvendu Adhikari BJP: हाल ही हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में पराजय देखनी पड़ी थी। इस हार के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी अपने बयान की वजह चर्चाओं में हैं। उन्होंने "जो हमारे साथ हैं, हम उनके साथ हैं' बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी थी। इस बीच उनका भीड़ को चप्पल दिखाने वाला एक वीडियों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। उनके राजनीतिक विरोधी जमकर तंज कस रहे हैं।

दरअसल शुक्रवार को नदिया जिले के गंगापुर का दौरा किया था। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव नीलांजन दास ने शुभेंदु अधिकारी का एक वीडियो अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में चोर-चोर की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं शुभेंदु अधिकारी भीड़ को चप्पल दिखाते दिख रहे हैं। हालांकि वन इंडिया हिंदी ने वीडियो की सत्यता की जांच नहीं की है और न ही इसकी पुष्टि करता है।

india news

नीलांजन दास ने साझा वीडियो के साथ लिखा कि सुवेंदु अधिकारी पूरी तरह से हार मान चुके हैं। अपना जूता खोला और भीड़ की ओर इशारा करते हुए गाली-गलौज करने लगे हैं।

इस हार से नाखुश नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने 'जो हमारे साथ हैं, हम उनके साथ हैं' बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी। इस बयान पर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। हालांकि, अब पार्टी के नेता ही शुभेंदु की आलोचना कर रहे हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि वह दूसरी पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) से आए हैं। शख्स जहां से आता है, उसके अंदर वहां की संस्कृति हमेशा झलकती है।

ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की हार के बाद हाल ही में शुभेंदु अधिकारी उन्होंने कहा था कि मैं राष्ट्रवादी मुस्लिमों की बात करता था और आपने भी नारा दिया था कि 'सबका साथ, सबका विकास', लेकिन अब मैं ऐसा नहीं कहूंगा। इसकी जगह मैं कहूंगा कि 'जो हमारे साथ, हम उनके साथ'। भाजपा नेता ने कहा था कि बंद करिए ये 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा। हमें अल्पसंख्यक मोर्चे की भी आवश्यकता नहीं है। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र का सच्ची भावना से पालन करते हैं।

यह भी पढ़ें CG: छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी के खिलाफ लागू हुआ कड़ा कानून, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी जानकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+