UP News: कांवड़ यात्रा के दौरान दुकान के बाहर नाम जरूरी, प्रियंका गांधी ने बताया संविधान के खिलाफ अपराध

UP News: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कांवड़ यात्रा को लेकर योगी सरकार की तरफ से जारी एक एडवाइज़री के हवाले भाजपा पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि हमारा संविधान हर नागरिक को गारंटी देता है कि उसके साथ जाति, धर्म, भाषा या किसी अन्य आधार पर भेदभाव नहीं होगा।

up news jpg

उन्होंने आगे लिखा कि उत्तर प्रदेश में ठेलों, खोमचों और दुकानों पर उनके मालिकों के नाम का बोर्ड लगाने का विभाजनकारी आदेश हमारे संविधान, हमारे लोकतंत्र और हमारी साझी विरासत पर हमला है। समाज में जाति और धर्म के आधार पर विभाजन पैदा करना संविधान के खिलाफ अपराध है। यह आदेश तुरंत वापस लिया जाना चाहिए और जिन अधिकारियों ने इसे जारी किया है, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें कांवड़ यात्रा तैयार हुई दिल्ली, पुलिस प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

ज्ञात हो कि 22 जुलाई से हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक सावन का पवित्र महीना शुरू हो जायेगा। इस दौरान भगवान शिव के भक्त कांवड़ में जल भर शिव मंदिरों में शिवलिंग में जल अर्पित करने पैदल यात्रा पर निकलते हैं। इस बड़े अवसर को देखते हुए यूपी प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के मार्ग में खाने-पीने की वस्तुओं की बिक्री के लिए किसी भी प्रकार का प्रबंध करने वालों को अपना नाम सार्वजनिक करने का आदेश दिया है।

इस आदेश के मुताबिक ढाबे, होटल से लेकर ठेला, खोमचा या रेहड़ी-पटरी समेत खाने-पीने की वस्तुएं बेचने वाले हर दुकानदार को दुकान में अपने अपने नाम की प्लेट लगानी होगी। इस मामले पर एक वर्ग का कहना है की यह मुसलमानों के खिलाफ उठाया गया कदम है। सत्तारूढ़ भाजपा के विरोधी दलों से जुड़े नेताओं का कहना है कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार कांवड़ यात्रा को भी सांप्रदायिक रंग देना चाहती है।

यह भी पढ़ें UP News: अखिलेश यादव ने किसे दिया सरकार बनाने का खुला ऑफर? जानिए पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+