नॉनवेज और वेज का किचन अलग हो, विश्वास न तोड़ा जाय, कांवड़ यात्रा नेमप्लेट मामले में बोले BJP सांसद बृजमोहन
Kanwar Yatra 2024: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर होटलों और ढाबों पर उनके मालिकों के नेम प्लेट लगाने के आदेश का सियासत हो रही है। यूपी की सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ इस मुद्दे पर पूरे देश में विपक्षी दल माहौल बनाने में जुटे हैं, वहीं कई नेता योगी सरकार के समर्थन में भी खुलकर बयान दे रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर लोकसभा सीट से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को रायपुर में कहा कि होटल रेस्टोरेंट में नॉनवेज और वेज का किचन अलग अलग होना चाहि,जो सेंसेटिव इलाके हैं और कहीं वेज नॉनवेज दोनों मिलता है तो स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। भाजपा सांसद ने साथ में जोड़ा कि लोगों की मान्यता ओर विश्वास को तोड़ने का काम हम नहीं करना चाहिए।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अमेरिका इंग्लैंड जापान में जब हम जाते हैं, तो वहां लिखा होता है हिन्दुस्तानी होटल, लेकिन उसको चलाने वाले बांग्लादेशी या पाकिस्तानी होते हैं, तो वैसी स्थिति हमारे देश में ना बने ऐसी कोशिश होना चाहिए।
यह भी पढ़ें West Bengal: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने दिखाई भीड़ को चप्पल, TMC ने दी यह प्रतिक्रिया
ज्ञात हो कि भाजपा के हिंदूवादी नेता बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से लगातार 8 बार भाजपा विधायक रहने का रिकॉर्ड बनाया है। लोकसभा चुनाव से पहले तक वह छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। किंतु पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाया,लिहाजा सब वह सांसद की भूमिका में नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications