सोनोग्राफी में दिखे 3, हुआ 4 बच्चों का जन्म, माता पिता खुश, डॉक्टर हैरान

Woman Gives Birth To 4 Child: छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इस घटना से पिता कवासी हिडमा को बहुत खुशी हुई, क्योंकि उनकी पहली दो पत्नियों से कोई संतान नहीं थी। नवजात शिशुओं में दो लड़के और दो लड़कियाँ शामिल हैं, जो सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र सुकमा जिले में एक 24 साल की आदिवासी महिला को 25 जुलाई को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद गर्भवती महिला का शुक्रवार को जगदलपुर के निजी बंसल नर्सिंग होम अस्पताल में सीजर के माध्यम डिलवरी करवाई गई। महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया,जिसमे 2 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि सोनोग्राफी में केवल तीन बच्चे दिखाई दिए, लेकिन प्रसव के दौरान महिला चार बच्चों को जन्म दिया। चौथे बच्चे के अप्रत्याशित आगमन ने परिवार और मेडिकल टीम दोनों को आश्चर्यचकित कर दिया है। डॉ. प्रकाश कुमार ने कहा कि सोनोग्राफी के नतीजों के अनुसार हम तीन बच्चों के लिए तैयार थे। चौथे बच्चे का जन्म वाकई आश्चर्यजनक था।" चारों बच्चे स्वस्थ हैं।

यह भी पढ़ें Budget 2024: मकान किराये से होती है आय? तो बजट से जुड़ी यह बात जानना बेहद जरुरी है

बच्चों के पिता कवासी हिडमा जैमर नाम के गाँव में सरपंच हैं। उनकी पत्नी दशमी हिडमा की डिलीवरी हिडमा के परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। हिडमा जैमर ने बताया कि उनकी पहली पत्नी हुंगा की एक बेटी थी जो 14 साल की उम्र में बीमारी के कारण दुखद रूप से मर गई थी। दूसरी पत्नी के कोई संतान नहीं थी।

नवजात शिशुओं का वजन

नवजात शिशुओं में तीन का वजन दो-दो किलो, जबकि एक का वजन डेढ़ किलो है। डॉ. कुमार ने पुष्टि की कि सभी चार बच्चे स्वस्थ हैं और उन्हें उचित देखभाल मिल रही है। इस दुर्लभ घटना की स्थानीय लोगो में काफी चर्चा चल रही है। कई लोगों ने इस खुशी के अवसर पर हिडमा परिवार को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें अजब प्रेम की गजब कहानी, Wrong Number से शुरू हुआ अफेयर, बच्चों समेत ससुराल से भागीं 2 बहनें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+