अजब प्रेम की गजब कहानी, Wrong Number से शुरू हुआ अफेयर, बच्चों समेत ससुराल से भागीं 2 बहनें
Chhattisgarh Love affaire News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में प्रेम संबंधों का अनूठा मामला प्रकाश में आया है। यहां दो बहनों ने अपना ससुराल छोड़ दिया और अपने बच्चों को लेकर कहीं चलीं गई। परिवार वालों ने खोज खबर की, तो ज्ञात हुआ कि दोनों मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हैं। दोनों महिलाओं ने अपने प्रेमियों के साथ शादी कर ली है। वह किसी भी सूरत में अब वापस भी नहीं आना चाहतीं है।
मिली जानकारी के अनुसार कालेंद्री पटेल नामक की महिला कोंडागांव के ठाकुरपारा आड़ेंगा में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। उसके बच्चों की आयु 6 और तीन वर्ष बताई जा रही है। थोड़ी ही दूरी पर उसकी छोटी बहन बुधयारिन पटेल का भी ससुराल है। बुधियारिन के पति की मृत्यु हो चुकी है, किंतु उसके भी 2 बच्चे हैं। एक दिन दोनों ही बहनों ने कुछ दिन पहले ससुराल में कहा कि वह अपने मायके जा रही हैं, लेकिन दोनों सीधे अपने प्रेमियों के पास पहुंच गईं और शादी रचा ली।

दूसरी तरफ मायके जाने की बात कहकर घर से निकली दोनों बहनें गायब हुईं, तो उनके खिलाफ ससुराल वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों बहनों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, तो पता चला कि एक बहन शाजापुर से सीताराम पुरबिया, जबकि दूसरी बहन सिहोर जिले के श्यामपुर से भैरूसिंह गालवी के में अपने प्रेमियों के साथ रह रही हैं।
यह भी पढ़ें Anant Ambani Wedding: बम की धमकी को लेकर मुंबई पुलिस का एक्शन, गुजरात का इंजीनियर को किया गिरफ्तार
ठाकुरपारा आड़ेंगा के थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि दोनों महिलाओं से बयान लिया गया है। उन्होंने बताया है कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। इस समय दोनों मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में निवास कर रही हैं। उन्होंने वापस आने से मना कर दिया है। बहरहाल इस मामले में अभी भी जांच जारी है।
पुलिस ने जब दोनों बहनों से पूछताछ की, तो चौकाने वाली बात सामने आई। महिलाओं ने बताया कि दोनों बहनों को कुछ समय पहले रॉंग नंबर से कॉल आया था। सीताराम पुरबिया का फोन कालेंद्री पटेल को और भैरूसिंह गालवी का फोन बुधयारिन पटेल को आया। इसके बाद अफेयर शुरू हो गया। बाद में दोनों ने अपने अपने सुसराल से भागकर प्रेमियों से शादी कर ली।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: महिला पार्षद को घर से घसीटकर बीच सड़क पर पटका, जानिए क्या है मामला












Click it and Unblock the Notifications