अब तक यूक्रेन से छत्तीसगढ़ लौट चुके हैं 197 नागरिक
So far 197 citizens have returned from Ukraine to Chhattisgarh
रायपुर,07 मार्च। यूक्रेन -रूस के बीच जारी जंग के बीच भारतीय छात्रों की वतन वापसी जारी है। छत्तीसगढ़ के छात्र भी बड़ी संख्या में यूक्रेन में फंसे हुए थे,जिनकी लगातार वापसी हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार के जनसम्पर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 27 फरवरी से 7 मार्च की शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ के करीब 197 छात्र-छात्राओं की छत्तीसगढ़ वापसी हो चुकी है। यह आकंड़े यूक्रेन संकट के दौरान छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मदद के लिए दिल्ली में बनाये गए सहायता केंद्र से मिले हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर यूक्रेन से लौटे छात्र-छात्राओं को सरकार की तरफ से ही वाहन, ठहरने, भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी, इतना ही नहीं ,राज्य के छात्र-छात्राओं को उनके घर तक जाने के लिए एयर टिकट भी कराकर दिया जा रहा है। नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के संयुक्त आवासीय आयुक्त संजय अवस्थी से मिली जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली में बनाये गए इस सहायता केन्द्र से यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के 17 स्टूडेंट्स और उनके 7 परेंट्स दूरभाष के जरिये से लगातार सम्पर्क में हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के NRI भी कर रहे हैं, छात्रों की यूक्रेन से छत्तीसगढ़ वापसी का प्रयास, NACHA बना मदद का सेतु
छत्तीसगढ़ सरकार के पास यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सही संख्या उपलब्ध नहीं थी। कुछ दिनों पहले ही दिल्ली मेंस्थित छत्तीसगढ़ सदन ने जानकारी दी थी कि यूक्रेन से 134 लोगों ने संपर्क किया था ,वही छत्तीसगढ़ से सम्बंधित NRI संस्था नाचा ने सरकार को छत्तीसगढ़ के 150 छात्रों की जानकारी दी थी। वही भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 207 छात्रों के फंसे होने की जानकरी दी थी। इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार का कहना है, छत्तीसगढ़ के ज्यादातर छात्र यूक्रेन से वापस लौट आए हैं,अब तक नहीं लौट सके हैं,उनकी जल्द ही वतन वापसी की जाएगी।
यह भी पढ़ें शुरू हुआ छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, 9 मार्च को बजट पेश करेंगे सीएम भूपेश बघेल









Click it and Unblock the Notifications