रायपुर में केंद्र पर फिर भड़के राहुल गांधी, बोले- 'ये एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं'
रायपुर, 03 फरवरी। बजट सत्र के दौरान लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार को घेरा। उनके दिए हुए स्पीच की चर्चा आज भी सुर्खियों में हैं। इन सब के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में अमर ज्योति जवान की नींव रखने पहुंचे। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, हिंदुस्तान अलग-अलग विचारधाराओं, संस्कृतियों, भाषाओं वाला एक गुलदस्ता है लेकिन वे चाहते हैं कि एक ही विचारधारा इस पर शासन करे लेकिन मैंने कल संसद में कहा था कि हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम बीजेपी को दिखाएंगे असली 'हिंदुस्तान'।
Recommended Video

राहुल गांधी ने आगे कहा, 'भारत में ये एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। भारत के बाहर की शक्तियां हमारी ओर देखकर कहती है कि भारत कमज़ोर हो रहा है। चीन की सेना लद्दाख में इसलिए घुस पाई क्योंकि भाजपा और हमारे प्रधानमंत्री ने उनके घुसने के बाद देश से कहा कि कोई अंदर नहीं आया है।' संसद में कही अपनी बात को दोहराते हुए राहुल गांधी कहते हैं, 'बीजेपी हमारे देश को 2 नए राष्ट्रों में बांट रही है- एक चुनिंदा अरबपतियों जिनमें 100-500 लोगों के साथ और दूसरा करोड़ों गरीबों के साथ। उन्हें लगता है कि भारत के गरीब डरे हुए हैं, लेकिन वे किसी से नहीं डरते। विकास किसी पार्टी का नहीं बल्कि गरीबों, किसानों का प्रयास है।
यह भी पढ़ें" नटवर सिंह ने राहुल गांधी को बताया इतिहास, कहा- उनके परदादा के समय से ही चीन-पाकिस्तान अच्छे दोस्त
गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति का विलय नेशनल वॉर मेरोरिअल की लौ में किए जाने का विपक्ष ने कड़ा विरोध किया था। इसके बाद राहुल गांधी ने घोषणा की थी कि कांग्रेस फिर से अमर जवान ज्योति की मशाल को प्रज्वलित करेगी। इसी सिलसिले में गुरुवार को राहुल गांधी रायपुर पहुंचे। राहुल गांधी यहां रायपुर में अमर जवान ज्योति की आधारशिला रखेंगे और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना का उद्घाटन करेंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार अमर जवान ज्योति का निर्माण 4थी बटालियन छत्तीसढ़ आर्म्ड फोर्सेस माणा रायपुर में होगा। यहां पर शहीदों के सम्मान में अमर जवान ज्योति की लौ हमेशा जलेगी।












Click it and Unblock the Notifications