Cockroach Janata Party को टक्कर देने आया National Parasitic Front! क्या है 'चिपकेंगे नहीं, बदलेंगे यही' का सच?

National Parasitic Front: सोशल मीडिया पर इन दिनों Cockroach Janata Party (CJP) और National Parasitic Front (NPF) को लेकर चल रही मजाकिया "राजनीतिक लड़ाई" एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। अब तक इंटरनेट पर यह चर्चा थी कि NPF, CJP के जवाब में बना एक व्यंग्य संगठन है। लेकिन NPF की वेबसाइट सामने आने के बाद यह कहानी बदलती दिख रही है।

वेबसाइट के मुताबिक National Parasitic Front की स्थापना 2024 में हुई थी। इसी जानकारी के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है कि क्या NPF वास्तव में CJP से पहले अस्तित्व में आया था। हालांकि दोनों ही कोई असली राजनीतिक पार्टी नहीं हैं, फिर भी ये मीम कल्चर और ऑनलाइन व्यंग्य का बड़ा हिस्सा बन चुके हैं और युवाओं के बीच तेजी से वायरल हो रहे हैं।

National Parasitic Front NPF

वेबसाइट पर क्या दावा किया गया?

NPF की वेबसाइट खुद को "Reformist, Satirical, Relentless" यानी सुधारवादी, व्यंग्यात्मक और लगातार सक्रिय आंदोलन बताती है। इसका लोकप्रिय नारा है - "चिपकेंगे नहीं, बदलेंगे यही।" वेबसाइट पर लिखा है कि यह आंदोलन सिस्टम में रहकर उसे बदलने की कोशिश करता है, न कि उससे फायदा लेने की।

ये भी पढ़ें: CJI के बेरोजगार वाले बयान पर गदर! रातों-रात बनी Cockroach Janta Party, 20 लाख लोग जुड़े! फाउंडर दीपके कौन?

NPF खुद को बताता है सुधारवादी मंच

National Parasitic Front ने खुद को एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक फ्रंट बताया है, जिसका मकसद पारदर्शिता, जवाबदेही और सुधार की मांग करना है। संगठन के अनुसार यह टूटी हुई व्यवस्था को भीतर से उजागर करने के लिए बनाया गया है।

चार मुख्य सिद्धांत

NPF ने अपने चार मूल सिद्धांत बताए हैं:

जनता - हमारी शक्ति
जनता को वोट बैंक नहीं बल्कि असली शक्ति माना गया है।

समानता - हमारा संकल्प
हर नागरिक के लिए बराबरी और अवसर की बात कही गई है।

पारदर्शिता - हमारी नीति
सरकारी कामकाज को साफ और सार्वजनिक रखने की मांग है।

विकास - हमारा लक्ष्य
सड़क, स्कूल और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार पर जोर दिया गया है।

आठ बड़े कमिटमेंट

Manifesto में NPF ने आठ मुख्य वादे या कमिटमेंट बताए हैं:

  • गंभीर आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों पर रोक
  • शिक्षित प्रतिनिधियों को प्राथमिकता
  • पारदर्शी राजनीतिक फंडिंग
  • जनप्रतिनिधियों के लिए पब्लिक रिपोर्ट कार्ड
  • युवाओं को प्राथमिकता नीति
  • डिजिटल गवर्नेंस में सुधार
  • स्थानीय स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर ऑडिट
  • सत्ता से पहले जवाबदेही

CJP और NPF की ऑनलाइन बहस

पहले सोशल मीडिया पर NPF को Cockroach Janata Party के जवाब में बनी "विपक्षी व्यंग्य पार्टी" माना जा रहा था। लेकिन वेबसाइट पर 2024 की स्थापना का दावा आने के बाद इस ट्रेंड पर नई चर्चा शुरू हो गई है।

Cockroach Janata Party की शुरुआत भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के कथित बयान में बेरोजगार युवाओं की तुलना "cockroaches" और "parasites" से किए जाने के बाद हुई । CJI के बयान को लेकर सोशल मीडिया में भारी नाराजगी देखी गई। इसी प्रतिक्रिया के रूप में इंटरनेट पर CJP नाम से एक व्यंग्यात्मक आंदोलन शुरू किया। बाद में यह ट्रेंड इतना वायरल हुआ कि इसे एक पार्टी की तरह ऑनलाइन पहचान मिल गई।

अब NPF की वेबसाइट और उसके दावे सामने आने के बाद दोनों समूहों को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस और मीम वॉर देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें: Cockroach Janata Party के INSTA पर 12M पार हुए फॉलोअर्स, बॉलीवुड के ये बड़े स्टार्स जुड़े, BJP को कैसे पछाड़ा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+