GT vs CSK Playing 11 Today: प्लेऑफ की रेस के बीच गुजरात-चेन्नई में टक्कर, चेक करें संभावित प्लेइंग-11

IPL 2026 GT vs CSK Playing 11 Today Match: आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में आज यानी गुरुवार को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीमें आमने-सामने होंगी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, जिससे उन पर कोई दबाव नहीं है।

चेन्नई को हर हाल में चाहिए जीत (IPL 2026 GT vs CSK Playing 11 Today Match)

दूसरी ओर ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मैच बेहद नाजुक मोड़ पर है। प्लेऑफ की होड़ में खुद को बनाए रखने के लिए चेन्नई को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। इस मुकाबले में चेन्नई के लिए सबसे बड़ा सवाल पूर्व कप्तान एमएस धोनी की प्लेइंग-11 में वापसी को लेकर है। धोनी पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम के साथ मौजूद थे, लेकिन वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

GT vs CSK 1

अहमदाबाद की पिच से किसे मिलेगा फायदा

इसके अलावा अहमदाबाद की पिच इस सीजन में तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित हुई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए चेन्नई की टीम अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है और स्पिनर के स्थान पर एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को प्लेइंग-11 में शामिल कर सकती है। चेन्नई के बल्लेबाजी क्रम की जिम्मेदारी संजू सैमसन, कप्तान ऋतुराज और शिवम दुबे जैसे इन-फॉर्म खिलाड़ियों पर होगी।

गुजरात टाइटंस कर सकती है बदलाव

घरेलू टीम गुजरात टाइटंस की बात करें तो उन्होंने अपने पिछले घरेलू मैच में हैदराबाद के खिलाफ शानदार खेल दिखाया था। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ उन्हें अपने घर से बाहर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। चूंकि गुजरात पहले ही अंतिम-4 में जगह पक्की कर चुकी है, इसलिए कप्तान शुभमन गिल और टीम मैनेजमेंट प्लेऑफ से पहले अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने और नए कॉम्बिनेशन के साथ प्रयोग करने का जोखिम उठा सकते हैं। टीम के पास साई सुदर्शन, जोस बटलर और राशिद खान जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं।

आज के मैच की संभावित प्लेइंग-XII

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विले पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+