Punjab: छा गई पंजाब पुलिस! मोहाली में अगवा हुई बच्ची को 6 घंटे में बरामद कर परिवार को सौंपा

Punjab Police: मोहाली जिले के कुराली में साढ़े चार साल की बच्ची को लेकर सामने आए मामले ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया। दोपहर के समय दादा-दादी के साथ स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची को कुछ लोग कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना के दौरान बुजुर्ग दादा-दादी मदद की गुहार लगाते रहे और पूरी वारदात इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मामले को अलग-अलग तरीके से पेश किया जाने लगा, लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला पूरी तरह पारिवारिक विवाद से जुड़ा निकला।

punjab-police-rescues-kidnapped-girl-

दरअसल बच्ची की कस्टडी को लेकर माता-पिता के बीच पहले से कोर्ट में मामला चल रहा था। इसी पारिवारिक विवाद के चलते बच्ची की मां और उसके रिश्तेदार बच्ची को अपने साथ ले गए थे। शिकायत मिलने के तुरंत बाद पंजाब पुलिस ने बिना देरी किए कार्रवाई शुरू की और पूरे इलाके के CCTV फुटेज खंगाले गए।

मोहाली पुलिस की तेजी और सतर्कता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्ची को उसकी मां के पास से ढूंढ निकाला और मामले में शामिल लोगों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए SP मनप्रीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पहले ही अपने बेटे और बहू के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और आपसी झगड़े का कोर्ट में केस चल रहा है।

Punjab CM Sehat Yojana: कैसे 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के जरिए पंजाब के परिवार ₹10 लाख तक की बचत कर सकते हैं
Punjab CM Sehat Yojana: कैसे 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के जरिए पंजाब के परिवार ₹10 लाख तक की बचत कर सकते हैं
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+