नटवर सिंह ने राहुल गांधी को बताया इतिहास, कहा- उनके परदादा के समय से ही चीन-पाकिस्तान अच्छे दोस्त
बुधवार को राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन-पाकिस्तान के एक दूसरे के करीब आने में मोदी सरकार का हाथ है, पर पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह सवाल उठाए हैं।
नई दिल्ली, 3 जनवरी। बुधवार को राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन-पाकिस्तान के एक दूसरे के करीब आने में मोदी सरकार का हाथ है, पर पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह सवाल उठाए हैं। नटरवर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच मधुर संबंधों की शुरुआत जवाहर लाल नेहरू के समय ही हो गई थी। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का आश्चर्य है कि किसी ने भी राहुल को यह बताने की कोशिश नहीं की कि वह जो कह रहे हैं वर पूरी तरह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान 1960 के दशक से अच्छे सहयोगी रहे हैं। इसकी शुरुआत उनके (राहुल गांधी) के परदादा के समय से ही हो गई थी, जब वे कश्मीर के मुद्दे को यूएन में ले गए थे।

1962 के बाद ही दोनों देशों में आने लगी थीं नजदीकियां
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के बड़े भाई और पूर्व राजनयिक कंवल सिब्बल ने भी इसी बात को दोहराया है। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान गठबंधन भाजपा के सत्ता में आने से बहुत पहले ही शुरू हो गया था। उन्होंने कहा कि 1962 की लड़ाई के बाद चीन और पाकिस्तान भारत को घेरने के लिए एक साथ आए। सभी जानते हैं कि दोनों ने परमाणु क्षेत्र में अवैध रूप से सहयोग किया है।
यह भी पढ़ें: क्या है आंध्र प्रदेश का जिन्ना टावर का विवाद, जहां तिरंगे को लेकर गरमाई हुई है राजनीति
लेकिन अब हमारे पड़ोसियों से अच्छे संबंध
वहीं, नटवर सिंह ने राहुल को जवाब देते हुए कहा कि अब हम अलग-थलग नहीं हैं। हमारे पड़ोसियों के साथ अब कहीं अच्छे संबंध हैं और हमारी विदेश नीति भी विफल नहीं है। हमारे पास एक विदेश मंत्री हैं, जिन्होंने अपना सारा जीवन विदेश नीति से निपटने में बिताया है।












Click it and Unblock the Notifications