पर्यटक स्थलों, मंदिरों में मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यक्रम घोषित

रायपुर 18 जून। छत्तीसगढ़ सरकार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में आयोजन करने जा रही है। 21 जून को मनाये जाने वाले योग दिवस को लेकर प्रत्येक जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए जिलों में मुख्य अतिथि के लिए नाम की घोषणा कर दिया गया है। इस आशय का पत्र मंत्रालय महानदी भवन स्थित सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरो को जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी मंत्रियो , विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संसदीय सचिवों, विधायकों और योग आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में मुख्य अतिथि नामांकित किया गया है।

h

कलेक्टरों को जारी किया पत्र

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा रायपुर जिला, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा जिला, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे बेमेतरा जिला, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर जिला, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया महासमुंद जिला, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत गरियाबंद जिला, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग जिला, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया बालोद जिला, वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिला, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़ जिला, ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार मुंगेली जिला, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंह देव सरगुजा जिला और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरिया जिला के लिए मुख्य अतिथि नामांकित किया गया है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सभी सरकारी दफ्तरों में लगेगी छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर,सीएम भूपेश बघेल ने दी जानकारी

योगा फार ह्यूमैनिटी थीम पर मनाया जाएगा योग दिवस

इस बार राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कुछ खास होगा। इस वर्ष योग दिवस को योगा फार ह्यूमैनिटी थीम पर मनाया जाएगा। पहली दफा छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थलों पर योग का आयोजन किया जाएगा ,जिससे इस इलाके में आने वाले पर्यटक, श्रद्धालु योग में शामिल हों पाएं । रायपुर में यह आयोजन भव्य आयोजन चंद्रखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में होगा ।

इसके अलावा राज्य के सभी जिलों में कम से कम तीन पर्यटन या धार्मिक केंद्रों में आयोजन की तैयारियां की जा रही है। माता कौशल्या मंदिर परिसर में एक साथ 5000 से अधिक लोग योगासन करेंगे। महिला, बुजुर्ग, युवक-युवतियों के अतिरिक्त मंत्री, विधायक, पार्षद, अधिकारियों के लिए योग करने की व्यवस्था की जाएगी। कौशल्या माता मंदिर के साथ ही श्रीराम मंदिर, महादेवघाट, तेलीबांधा तालाब में भी योग करने हजारों युवा पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 4 साल के मासूम को है दिल की बीमारी, पिता ने किया सीएम भूपेश को ट्वीट, अब इलाज कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+