4 साल के मासूम को है दिल की बीमारी, पिता ने किया सीएम भूपेश को ट्वीट, अब इलाज कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार
रायपुर, 18 जून। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेहद ही संवेदनशीलता का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक गरीब पिता की फरियाद पर दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित 4 माह के उनके बेटे सिद्धार्थ का छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से इलाज कराए जाने की पहल की है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल आवश्यक प्रबंध के भी निर्देश दिए।

दरअसल शनिवार को सिद्धार्थ नाम के एक शिशु के पिता रतनलाल यादव ने ट्वीटर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल टैग करते हुए उनसे मदद मांगी थी। रतनलाल ने लिखा कि 'सर मेरा बच्चा महज 4 माह का है और दिल की बीमारी से पीड़ित है। बच्चे की सर्जरी हैदराबाद में होगी। मैं बहुत ही गरीब परिवार से हूं सर कृपा कर मेरी मदद करें। मुख्यमंत्री के ट्वीटर अकाउंट पर जैसे ही यह सूचना मिली, सीएम भूपेश बघेल ने सिद्धार्थ के पिता को तुरंत ट्वीटर पर जवाब दिया कि बच्चे के इलाज की जिम्मेदारी अब छत्तीसगढ़ सरकार की है। आप निश्चित रहें। वर्तमान और भविष्य दोनों सुरक्षित हो इसके लिए हम सब प्रतिबद्ध है।
सीएम भूपेश से फरियाद करने वाले रतनलाल यादव बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड पलारी के गांव गबोद के रहने वाले है। रतनलाल के बेटे सिद्धार्थ को दिल की बीमारी की वजह से जिला चिकित्सालय में हाल ही में भर्ती कराया गया था। वह अपने बेटे के इलाज के लिए नया रायपुर स्थित श्री सत्य सांई हास्पीटल भी ले जा चुके है। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सिद्धार्थ के चेकअप के बाद उन्हें बेटे के दिल का ऑपरेशन हैदराबाद में कराये जाने की सलाह दी है। रतनलाल यादव आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है वह रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करते है। बेटे के इलाज के लिए बेबस रतनलाल ने अंततः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीटर अकाउंट पर अपनी बेटे की गंभीर स्थिति और आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मदद का आग्रह किया। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने उन्हें ट्वीट संदेश भेज कर उन्हें आश्वस्त किया कि सिद्धार्थ के इलाज को लेकर आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। रतनलाल यादव ने मुख्यमंत्री श्री बघेल की संवेदनशीलता और उनकी पहल पर खुशी जाहिर कहा कि मुख्यमंत्री जी ने एक परिवार की मुखिया की तरह आगे बढ़कर मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अपने और अपने परिवार की ओर से आभार जताया है।
यह भी पढ़ें अग्निपथ योजना पर सीएम भूपेश का बड़ा बयान, 4 साल बाद युवा नक्सलियों को ट्रेनिंग दे सकते हैं !
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: प्रशासन ने उखाड़ा नवा रायपुर किसान आंदोलन पंडाल, कार्रवाई से भड़के राकेश टिकैत !












Click it and Unblock the Notifications