छत्तीसगढ़ सभी सरकारी दफ्तरों में लगेगी छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर,सीएम भूपेश बघेल ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी शासकीय कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को प्रमुखता से स्थान देने के निर्देश दिए हैं।

रायपुर, 18 जून। छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर को लेकर भूपेश बघेल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम भूपेश बघेल ने अपने इस फैसले की जानकारी साझा करते हुए ट्वीटर पर विवरण रखा है।

g
छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी शासकीय कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को प्रमुखता से स्थान देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में अपने ट्वीट में कहा है कि छत्तीसगढ़ का वैभव, संपन्नता हमारे किसानों से है, उनकी खुशहाली में छत्तीसगढ़ महतारी का ही आशीर्वाद है। हमने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से स्थान देने का निर्णय लिया है, जिससे कि हमें हमारी माटी के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति का स्मरण हो सके। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की पहल पर शासकीय कार्यक्रमों की शुरूआत राज्यगीत 'अरपा पैरी के धार' के साथ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 4 साल के मासूम को है दिल की बीमारी, पिता ने किया सीएम भूपेश को ट्वीट, अब इलाज कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+